बॉलीवुड से आई ये बड़ी खुशखबरी, शादी के 6 साल बाद मां बनीं बिपाशा बसु, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। जी हां, हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शादी के 6 साल बाद शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। 43 साल की उम्र में बिपाशा बसु मां बनी हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बेबी के जन्म के खबर सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस खुशी के मौके पर कपल को फैंस और सेलेब्स सभी से ढेर सारी बधाइयां और प्यार मिल रहा है। बेटी के आने से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का परिवार पूरा हो गया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर आई लक्ष्मी

बिपाशा बसु की टीम के अनुसार, अभिनेत्री के घर लक्ष्मी आई है। जी हां, बिपाशा बसु ने नन्हीं परी को जन्म दिया है। नन्ही परी के आने से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का परिवार पूरा होने के साथ-साथ उनका जीवन खुशियों से भी भर गया है। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई तो पोस्ट शेयर नहीं की है लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है। अब हर कोई बिपाशा बसु की नन्हीं परी की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। प्रेगनेंसी में भी बिपाशा बसु अपने फैंस के साथ अपने सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहीं। बिपाशा बसु ने कई ग्लैमरस मैटनरनिटी फोटोशूट कराकर फैंस के बीच शेयर की थी। अभी भी बिपाशा के मैटनरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रेगनेंसी जर्नी के दौरान अभिनेत्री को परिवार के साथ फैंस से भी खूब प्यार और सहयोग प्राप्त हुआ है।

साल 2016 में हुई थी बिपाशा-करण की शादी

आपको बता दें कि 43 वर्षीय अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शादी के 6 साल बाद नन्हीं परी का स्वागत किया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही कई बार बिपाशा बसु की प्रेगनेंसी की खबरें सामने आती रही थीं लेकिन अभिनेत्री में इस साल अगस्त में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रेगनेंसी की खुशखबरी साझा की थी।

अब कपल की जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आ गया है, जिससे उनकी दुनिया और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है। वहीं फैंस भी अब कपल के बेबी का दीदार करने का इंतजार कर रहे हैं। आखिर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कब अपने बेबी की झलक फैंस को दिखाते हैं, अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल हम भी एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को बधाई देते हैं