Site icon NamanBharat

बेटी देवी संग बातें करते हुए बिपाशा बसु ने शेयर किया क्यूट वीडियो, देखकर दिल हारे फैंस, बोले- काला टीका लगा लो

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बिपाशा बसु इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे अच्छे फेज को एंजॉय कर रही हैं। जब से बिपाशा बसु मां बनी हैं, तब से वह अपनी मदरहुड लाइफ के हर पल को संजो रही हैं। बता दें बिपाशा बसु और उनके एक्टर पति करण सिंह ग्रोवर के घर 12 नवंबर 2022 को उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लाडली बेटी देवी अब चार महीने की हो गई है लेकिन अभी तक इस कपल ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर बेटी की झलक फैंस को दिखाते रहते हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के साथ का एक बेहद प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटी देवी संग बातें करते हुए दिखीं बिपाशा बसु

बिपाशा बसु उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और समय-समय पर वह कोई ना कोई पोस्ट अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। जब से बिपाशा बसु की बेटी का जन्म हुआ है, उसके बाद से ही ज्यादातर पोस्ट उसी के बारे में होती हैं। बिपाशा बसु ने 24 मार्च 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी देवी के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मां-बेटी के अनमोल पलों को देखा जा सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं और उन्हें फनी फेस बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ये स्टारकिड अपनी मम्मी बिपाशा से बातें कर रही हैं। हालांकि इस वीडियो में देवी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा। लेकिन वह लेटी हुई हैं और उनके नन्हें-नन्हें हाथ अपनी मां के चेहरे पर हैं और वह बिपाशा के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु के चेहरे पर भी एक बड़ी सी मुस्कान है।

यहां देखें वीडियो

बता दें कि इस वीडियो को बिपाशा बसु के एक्टर पति करण सिंह ग्रोवर ने बनाया है। बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “मेरी देवी के साथ अंतहीन बातचीत। पापा @iamksgofficial द्वारा कैद किए गए अनमोल क्षण।” बिपाशा बसु के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस बोल रहे हैं “काला टीका लगा लो!” वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटाते और अपने ढेरों बेहद क्यूट और प्यारे-प्यारे रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं।

शादी के 6 साल बाद बनी थीं मां

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु ने बेटी को जन्म दिया। बेटी देवी के आने के बाद से बिपाशा बसु की दुनिया एकदम बदल गई है।

 

 

 

 

Exit mobile version