डिलीवरी से कुछ दिनों पहले बिपाशा बसु ने खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर, एक्ट्रेस ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत ही जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में अभिनेत्री अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ रही हैं। बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

भले ही बिपाशा की प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिन काफी कठिन रहे थे, परंतु अब जबकि वह कुछ दिनों में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं, तो ऐसे में वह अपनी गर्भावस्था के हर पल को काफी एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा बासु लगातार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

बिपाशा बसु ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे उनके पति करण सिंह ग्रोवर द्वारा क्लिक की गई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में बिपाशा बसु पीले रंग की टाई-डाई ड्रेस में नजर आ रही हैं। लाल रंग की लिपस्टिक और घुंघराले बालों में वह हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस दौरान बिपाशा बसु के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ साफ नजर आ रहा है।

बिपाशा बासु सोफे पर लेट कर अपना बड़ा सा बेबी बंप प्लांट करते हुए दिख रही हैं। बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “लव योर सेल्फ।” इसके साथ ही बताया है कि तस्वीरें उनके हबी ने क्लिक की हैं।

बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

करण सिंह ग्रोवर ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया शेयर

वहीं बिपाशा बसु के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के तुरंत बाद ही करण सिंह ग्रोवर ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। करण सिंह ग्रोवर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा “बार-बार तुम्हारे प्यार में पड़ रहा हूं @bipashabasu।”

शादी के करीब 6 साल बाद बिपाशा और करण बनने वाले हैं पैरेंट्स

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में आई हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। करीब एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद बिपाशा बसु ने अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की। वहीं बिपाशा बसु ने 17 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए सुपर हॉट तस्वीरों को पोस्ट किया था।