Site icon NamanBharat

बिपाशा बसु ने बेटी देवी के हाथ-पैरों की करवाई कास्टिंग, Video शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के लिए साल 2022 बहुत ही खास रहा। जी हां, बीते साल 12 नवंबर 2022 को करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर शादी के पूरे 6 साल के बाद नन्हीं परी का जन्म हुआ है। बेटी देवी के जन्म के बाद इन दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी के अपने जीवन में आने के बाद से पैरंटहुड का पूरा आनंद ले रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी बेटी देवी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। लविंग मॉम एंड डैड अक्सर अपनी लाडली की झलकियां शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में दोनों ने अपनी लाडली बेटी देवी का एक बहुत प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो देवी के हाथ और पैरों की कास्ट करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण ने कराई बेटी के हाथ-पैर की कास्टिंग

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी देवी के हाथ और पैरों को कास्ट करते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी पिंक प्रिंटेड टॉप और पैंट में अपनी मां की गोद में सोती हुई नजर आ रही है।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कैसे आर्टिस्ट भावना जसरा देवी के हाथों और पैरों की कास्टिंग कर रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में बिपाशा बसु की बेटी देवी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। अभिनेत्री ने अपनी बेटी के चेहरे को अपने हाथों से छुपाया हुआ है।

बिपाशा बसु ने वीडियो शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

बिपाशा बसु ने इस प्यारे से वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने यह लिखा है कि “देवी हमारे जीवन में आशीर्वाद के रूप में आईं और माता-पिता के रूप में हम उनकी सभी खूबसूरत बचपन की यादों को सहेज कर रखना चाहते हैं.. उसके छोटे हाथों और पैरों की उंगलियों का एहसास कुछ ऐसा है जिसका हम हमेशा आनंद लेना चाहते हैं।

इसके लिए @bhavnajasra को बहुत-बहुत धन्यवाद कि हम हमेशा ऐसा कर पाएंगे… ये सबसे अच्छा गिफ्ट है जो एक माता-पिता खुद को और अपने बच्चे को दे सकते हैं।” देवी के इस क्यूट वीडियो पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

साल 2016 में बिपाशा और करण ने की थी शादी

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी और 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी का स्वागत किया था। करण सिंह ग्रोवर की बिपाशा बसु से यह तीसरी शादी थी। वहीं बिपाशा बसु ने शादी के बाद फिल्मों से दूरियां बना ली और वह अपना पूरा समय अपने परिवार को दे रही हैं। लेकिन बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां पर वह अपनी बेटी के साथ की तस्वीरों को साझा करती रहती हैं।

Exit mobile version