बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर ने सेलिब्रेट किया बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे, नए-नवेले माता-पिता ने कट किया केक

बी-टाउन के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के लिए साल 2022 बहुत ही खास रहा है। जी हां, 12 नवंबर 2022 को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर शादी के पूरे 6 साल बाद नन्ही परी का जन्म हुआ है। इस जोड़े ने पहली बार अपनी बेटी देवी के आगमन के साथ पेरेंटहुड क्लब में एंट्री की थी और तब से ही उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

बेटी के जन्म के कुछ घंटे बाद ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी और अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। वहीं फैंस भी उनकी बेटी का नाम जानकर बहुत खुश हुए थे। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी पूरे एक महीने की हो चुकी है। इस खास मौके पर बिपाशा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। कपल ने इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाया।

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर ने मनाया बेटी का वन मंथ बर्थडे

आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस के बीच कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। मां बनने के बाद बिपाशा बसु लगातार अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर रही हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है।

इसी बीच बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है। इसमें नए-नवेले माता पिता को अपनी बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे मनाते हुए देखा जा सकता है और दोनों मिलकर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अगर हम इस दौरान लुक की बात करें तो जहां करण सिंह ग्रोवर ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं बिपाशा बसु व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ने केक काटते हुए हैप्पी बर्थडे गाना गाया। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु खुशी से झूम रहे थे और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। केक काटने के दौरान बिपाशा बसु कहती हुई नजर आ रही हैं “भगवान तुम्हारा भला करे, मेरी नन्ही बच्ची।” इसी दौरान करण सिंह ग्रोवर यह कहते हुए सुनाई दिए “ये तो एक महीना हो गया। अब हम एक साल का जश्न मनाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

मनमोहक वीडियो को शेयर करते हुए बिंदास माता-पिता ने लिखा है “और हमारी बेटी देवी आज एक महीने की हो गई है… देवी के लिए प्यार और दुआएं भेजने के लिए आप सबका धन्यवाद… हम बहुत आभारी हैं। दुर्गा दुर्गा।”

बिपाशा ने शेयर की थी प्यारी सी तस्वीर

इससे पहले बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की एक प्यारी सी तस्वीर को साझा किया था, जिसमें बिपाशा बसु की लाडली बेटी पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ सुकून से सोती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर में देवी मैचिंग मिट्टन्स के साथ पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं पिता करण सिंह ग्रोवर बेटी के बगल में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।