बिपाशा बसु ने बेटी देवी के साथ खेलते हुए लेटेस्ट तस्वीर की शेयर, क्यूटनेस देख आपको भी आ जाएगा प्यार!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते साल नवंबर में माता-पिता बने थे। शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। माता-पिता बनने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी बेटी देवी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। यह दोनों सितारे अक्सर बेटी देवी के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि अब तक इन दोनों ने देवी का चेहरा नहीं दिखाया है।

वहीं फैंस भी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लाडली बेटी की एक झलक दिखाने की गुजारिश करते रहते हैं। लेकिन अब अभिनेत्री ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। जी हां, बिपाशा बसु ने अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा करने के लिए अब उन्होंने अपनी बेटी देवी की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में भी फैंस को देवी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।

नीली फ्रॉक में दिखीं देवी

आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु की बेटी देवी स्काई ब्लू कलर की फ्रॉक पहने हुए नजर आ रही हैं। हालांकि देवी का सिर कैमरे की तरफ है, जिसकी वजह से उनका चेहरा कैमरे में दिखाई नहीं दे रहा है। इस तस्वीर में बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी के पैरों को पकड़कर उसके साथ खेल रही हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर लंबी से स्माइल भी है। बिपाशा बसु ने तस्वीर में एक सफेद रंग का गाउन पहना हुआ है।

बिपाशा बसु ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है “मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन रोल… देवी की मां होना।” अभिनेत्री के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

12 नवंबर को बिपाशा-करण ने अपनी बच्ची का किया था स्वागत

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी। वहीं शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को देवी को जन्म दिया था। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ खुद इसकी जानकारी साझा की थी। कपल ने बहुत ही जल्द अपने इंस्टा हैंडल पर इसकी घोषणा भी की थी। उन्होंने अपनी बच्ची देवी का नाम का खुलासा किया था।

बिपाशा बसु का वर्क फ्रंट

अगर हम विपाशा बसु के वर्क फ्रंट की बात करें, तो बिपाशा बसु को साल 2015 में आई फिल्म “अलोन” में आखरी बार देखा गया था। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी रचा ली थी और फिल्मों से दूर हो गई थीं। भले ही बिपाशा बसु फिल्मी दुनिया से दूर हैं परंतु वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, जहां पर अपनी लाइफ की हर अपडेट शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।