बेटी देवी संग बिपाशा बसु ने शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए साल 2022 बहुत ही खास रहा है। जी हां, 12 नवंबर 2022 को करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर शादी के पूरे 6 साल के बाद नन्ही परी का जन्म हुआ है। कपल ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों ही अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

बिपाशा बसु इन दिनों अपने जीवन के नए फेज का आनंद ले रही हैं। नई मां का जीवन उनकी राजकुमारी के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। इसी बीच बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है और सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

बिपाशा बसु ने बेटी देवी संग शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी को पकड़े हुए हैं। इस वीडियो में बिपाशा बसु कहती हैं कि 2022 एक जादुई वर्ष रहा है, क्योंकि इसमें उन्हें अपने जीवन का सबसे सुंदर उपहार दिया, उनकी बेटी और खुशी का खजाना देवी। उन्होंने आगे अपने फैंस को “हैप्पी न्यू ईयर” विश किया।

वहीं बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ की भी एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके साथ उनकी बेटी भी दिखाई दे रही है। लेकिन इस तस्वीर में भी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। देवी के चेहरे को इमोजी से छिपा दिया गया है। तस्वीर में दोनों सेल्फी क्लिक करते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं। वहीं बिपाशा बसु के चेहरे पर नई मां की चमक भी साफ देखने को मिल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु ने इस क्लिप को साझा करते हुए लिखा “आइए 2023 की शुरुआत इस विश्वास के साथ करें कि सभी परिवर्तन हर समय संभव हैं। विश्वास करना शुरू करें … इसे देखने के लिए।”

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी देवी का सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बंधन में बंधने के करीब 6 साल के बाद इन्हें माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ। कपल ने नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी का वेलकम किया। 12 दिसंबर 2022 को देवी 1 महीने की हो गई थी। ऐसे में कपल ने अपनी बेटी का पहला बर्थडे बहुत ही प्यारे तरीके से सेलिब्रेट किया था।

करण सिंह ग्रोवर का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम करण सिंह ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत ही जल्द करण सिंह ग्रोवर, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म “फाइटर” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर के अलावा दीपिका पादुकोण, रितिक रोशन और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की रिलीज की अभी ऑफिशल अनाउंसमेंट की जानी बाकी है। वैसे आप सभी लोगों को बिपाशा बसु के द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।