बिपाशा बसु ने फिर शेयर की बेटी की क्यूट तस्वीर, पापा करण के कंधे पर बैठी दिखीं देवी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक बिपाशा बसु आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा बसु ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। इसके अलावा उन्होंने तेलुगु, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया और अपार सफलता प्राप्त की।

भले ही बिपाशा बसु इन दिनों पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में बिपाशा बसु एक बेटी की मां बनी हैं, तब से ही उनकी जिंदगी बस उसी के इर्द-गिर्द घूम रही है। आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का अपने परिवार में वेलकम किया था।

देवी को पैदा हुए 2 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया नहीं है। लेकिन बिपाशा बसु अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी देवी के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी देवी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें देवी अपने पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं।

बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी देवी की फोटो

आपको बता दें कि बिपाशा बसु इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर वह लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियज फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बासु ने 21 जनवरी 2023 को अपनी इंस्टा स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें देवी अपने पिता करण सिंह ग्रोवर के कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि करण सिंह ग्रोवर काले रंग की शर्ट में हमेशा की तरह काफी डैशिंग लग रहे हैं।

वहीं उनकी बेटी प्रिंटेड फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही है। हालांकि इस तस्वीर में भी देवी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। देवी का चेहरा एक इमोजी के पीछे छिपाया हुआ है। बिपाशा बसु ने फोटो के ऊपर लिखा है “देवी का पापा।”

इसके साथ ही बिपाशा बसु ने अपनी भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री ब्लू प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। नो मेकअप लुक में सिर पर वूलन हैंडबैग लगाए हुए बिपाशा बसु काफी प्यारी लग रही हैं। बिपाशा बसु ने तस्वीर शेयर करते हुए “देवी की मां” लिखा है। एक्ट्रेस के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। पापा करण सिंह ग्रोवर के कंधे पर बैठी देवी की क्यूट तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है।

शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने किया बेटी का स्वागत

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद नवंबर 2022 में बिपाशा करण ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बेटी के जन्म के बाद से ही बिपाशा बसु उसके साथ प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती है, जिन्हे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।