Site icon NamanBharat

बिपाशा बासु ने 7 महीने की बेटी देवी का मनाया अन्नप्राशन समारोह, लाल साड़ी में बेहद प्यारी दिखीं लाडली

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह बीते साल माता-पिता बने थे। बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे पलों का आनंद ले रहे हैं। जब से बेटी का जन्म हुआ है, तब से दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बिपाशा और करण अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के घर नवंबर 2022 को शादी के पूरे 6 साल के बाद नन्हीं परी का जन्म हुआ। हाल ही में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लाडली बेटी देवी के मुखेभात (अन्नप्राशन) सेरेमनी से खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कई क्लिप शामिल हैं, जो देवी के खास दिन के खूबसूरत पलों को दिखाती है।

बिपाशा बसु ने बेटी के अन्नप्राशन की झलकियां कीं शेयर

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी 7 महीने की हो जाएंगी। हाल ही में बिपाशा बसु ने ट्रेडिशनल तरीके से अपनी बेटी का “मुखोभात” यानी अन्नप्राशन सेरेमनी शानदार अंदाज में मनाई। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रस्म का वीडियो भी साझा किया है।

समारोह में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के परिवार व दोस्तों ने भी भाग लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का बंगाली तरीके से राइस फीडिंग सेरेमनी मनाई। इस दौरान उनका पूरा परिवार वहीं पर मौजूद नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समारोह में बिपाशा बसु और उनकी बेटी देवी बंगाली लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रेड और गोल्डन साड़ी में बिपाशा बसु की बेटी देवी की सुंदरता देखने लायक थी। बिपाशा बसु ने अपनी नन्हीं बेटी देवी को बंगाली क्राउन पहनाया था। इसके साथ ही देवी ने सोने की पायल और ज्वेलरी भी पहनी हुई थी।

वहीं बिपाशा बसु भी रेड और व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बिपाशा बसु ने अपने बालों में गजरा लगाया हुआ था। बड़े-बड़े ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ बोल्ड आईज उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।


वहीं करण सिंह ग्रोवर के लुक की बात करें, तो उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ ब्लू नेहरू जैकेट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रस्म का वीडियो शेयर करते हुए लिखा “देवी का मुखोभात। दुर्गा दुर्गा।”

आखिर फिल्मों से दूर क्यों हैं बिपाशा बसु?

आपको बता दें कि बिपाशा बसु अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिसमें राज, जिस्म, धूम 2 और फिर हेरा फेरी जैसी फिल्में शामिल हैं। बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी, जिसके बाद वह इंडस्ट्री में बहुत कम एक्टिव हैं।

आखरी बार बिपाशा बसु वेब सीरीज “डेंजरस” में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने यह कहा था कि वह पिछले कुछ समय से काम करने के मूड में नहीं हैं। फिर उन्होंने मार्च 2022 में खुलासा किया था कि वह बहुत ही जल्द फिल्मी दुनिया में वापसी करने वाली हैं।

लेकिन नवंबर 2022 में मां बनने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि बिपाशा बसु को अभी इंडस्ट्री में वापसी करने में थोड़ा और समय लग सकता है, क्योंकि वह अभी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं।

Exit mobile version