प्राइवेट रही बिपाशा की बेबी शॉवर सेरेमनी, इन खास 20 लोगों को ही मिला न्यौता

बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस में शामिल बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी टाइम को काफी एंजोय कर रही हैं। हाल ही में बिपासा बसु ने अपनी गोद भराई की रस्म पूरी की हैं। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस जश्न की तस्वीरें फैंस को भी काफी पसंद आ रही हैं। फैंस बिपाशा बसु की बेबी शॉवर सेरेमनी से वायरल हुई तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बिपाशा की बेबी शॉवर सेरेमनी

इस सेरेमनी में बिपाशा के साथ ही उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने भी काफी सुर्खियां बटौरी। आपको बता दें कि बिपाशा बसु की बेबी शॉवर की सेरेमनी 23 सितंबर 2022 कोकी गई। इस सेरेमनी पार्टी में बिपाशा बसु ने अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया था। इस पार्टी में बिपाशा ने पिंक कलर का गाउन पहना जिसमें उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा खुल कर दिखाई दे रही थी।

बिपाशा का पिंक साइड स्लिट गाउन उनपर काफी जच रहा था। खुले बालों और मिनिमम ज्वेलरी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बिपाशा ने अपने लुक को मैचिंग मिनी पर्स और ट्रांसपैरेंट प्लेटफॉर्म हील्स से कंप्लीट किया था। वहीं इस पार्टी में करण ब्लू कलर के सूट में नजर आए।

पिंक एण्ड ब्लू थीम पर रखी पार्टी

इस पार्टी में बिपाशा ने पिंक एंड ब्लू थीम रखी थी। जिसमें से पिंक कलर लड़कियों के लिए तो वहीं ब्लू कलर लड़कों के लिए रखा गया जिसे करण और बिपाशा के साथ यहां आए गेस्ट ने भी फॉलो किया था। इस पार्टी में करण और बिपाशा ने केक कटिंग सेरेमनी भी की। इस पार्टी में करण और बिपाशा की तरफ से कई मीडिया फोटोग्राफर को भी बुलाया गया था।

इस पार्टी से कई फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। लोगों को यह वीडियो और फोटो काफी पसंद आ रहे हैं। अपनी इस बेबी शॉवर सेरेमनी पार्टी में बिपाशा और करण ने ज्यादा लोगों को ना बुलाते हुुए अपने करीबी 20 लोगों को ही न्योता दिया था।

इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी नजर आई। इस सेरेमनी से आउट हुए एक वीडियो में करण और बिपाशा केक कटिंग कर मजेदार अंदाज में गाना गा रहे हैं।