क्या स्वास्थ्य के लिए खराब है सुबह-सुबह कॉफी का सेवन, जाने इसके फायदे और इसे अधिक असरदार बनाने का तरीका

वैसे तो इन दिनों सर्दियों का मौसम चल रहा है इसलिए इन दिनों चाय और कॉफ़ी की डिमांड भी काफी अधिक बढ़ गयी है| पर अगर गर्मियों की बात करें तो इस मौसम में भी लोग सुबह और शाम के वक्त चाय या कॉफ़ी का सेवन करते हैं| कई बार ऐसा देखा जाता है के सुबह उठते ही लोगों को कॉफ़ी की जरूरत पडती है पर कई बार ऐसा भी सुनने में आता है के कॉफ़ी का सुबह सुबह सेवन करना सही नही होता| ऐसे में आज अपनी इस पोस्ट कर जरिये आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं|

सवाल यह है के क्या खाली पेट हमे चाय या कॉफ़ी पीने चाहिए? तो हम आपको बता दें के अगर आप सुबह सुबह कॉफ़ी पीते हैं तो इसमें आप थोडा सा वर्जिन कोकोनट आयल मिला लें और फिर इसका सेवन करें’ ऐसा करने से आप कई समस्याओं से राहत पा सकते है| आप अगर कॉफ़ी का सेवन बताये गये तरीके से करते है तो आपको दिन भर के कामकाज के लिए ऊर्जा मिलती है और आपका स्टैमिना भी बना रहता है| और सबसे बड़ी चीज़ यह के आपको कैफीन से समस्या भी नही झेलनी पडती|

साथ ही कॉफ़ी का अलग अलग लोगों पर अलग अलग असर भी देखने को मिलता है| जिसके चलते हो सकता है के कोकोउट आयल का तरीका शायद आपके लिए न हो और आपके लिए कॉफ़ी ऐसे ही पीना सही हो| बताते चले के कई लोगों के लिए कॉफ़ी जहा प्री वर्कआउट के ड्रिंक का काम कर जाती है वहीँ कई लोगों में ऐसा भी देखा गया है के ये पैल्पिटेशन या गैस का कारण भी बन जाती है|

अगर दिन में पी रहे हैं 4 कप कॉफी तो क्या करें?

कई लोगों को थोड़े थोड़े वक्त पर कॉफ़ी लेने की आदत होती है| और वो दिन में तकरीबन 4 कप तक कॉफ़ी पी लेते हैं| ऐसे लोगों के लिए भी हमारे पास एक कारगर उपाय है| ऐसी स्थिति में अगर आप एक कप कॉफ़ी पिए तो आप इसके साथ कम से कम भी 2 ग्लास पानी का सेवन करे| ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपको शरीर में 4 से 5 कप कॉफ़ी जाती है तो कम से कम शरीर को 8 से 10 ग्लास पानी भी मिलना चाहिए|

क्या है कॉफी पीने के फायदे?

अधिक मात्र में ब्लैक कॉफ़ी लेने के नुक्सान तो हैं पर कई जांचों में इसके कई फायदे भी सामने आये हैं| ऐसे में अगर आप दिन में 2 कप ब्लैक कॉफ़ी येते हैं तो आपको शरीर में ये असर देखने को मिल सकते हैं-

यक एक अच्छी वर्कआउट ड्रिंक साबित है।

अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करने पर काम कर रहे हैं तो यह काफी मददगार होने वाली है|

लीवर इन्फ्लेमेशन के लिए भी ब्लैक कॉफ़ी काफी बेहद ही कारगर होने वाली है|

साथ ही सबसे अधिक कॉफ़ी को जिस काम के लिए लोग इस्तेमाल करते हैं वः है मूड ठीक करना जिसमे ये आपकी काफी मदद करने वाली है|

तो ये थी कॉफ़ी को पीते वक्त ध्यान में रखी जाने वाली बातें| हालाँकि हम आपको बता दें के चाय और कॉफ़ी जब भी अधिक मात्र में ली जाएगी तो इसके नकारात्मक परिणाम जरूर देखने को मिलेंगे|