बॉलीवुड एक्टर अफताब शिवदासिनी की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, देखें इन खूबसूरत पलों की तस्वीरें

हम अक्सर ही सेलेब्स की जिंदगी से जुडी खबरों को मीडिया और अन्य जगहों पर देखते रहते हैं| इनसे जुडी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात फैन्स के लिए मायने रखती है| अभी 2 ही दिन पहले एक सेलेब्रिटी से जुडी खबर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेनडिंग पर थी| जी हाँ हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर खिलाडी हार्दिक पंड्या के बारे में| अभी हाल ही में इनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक ने एक बेटे को जम दिया है| आज की हमारी यह खबर भी एक सेलेब्रिटी को लेकर ही है जो के आज ही पिता बने हैं|

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के काफी नाम अभिनेता आफताब शिवदासानी के बारे में| बता दें के इन्होने निन दोसांज को अपना जीवनसाथी चुना है और शादी के तकरीबन 6 सालों बाद इनके घर पर किलकारियां गूंजी हैं। ऐसे में अफताब और इनकी पत्नी निन दोनों ही की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है| बता दें के अफताब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्टाग्राम पर अपनी नन्ही सी जान की एक झलक की तस्वीर शेयर की है| इनके फैन्स भी इन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं|

देखें इन्स्टाग्राम पोस्ट :

बेहद खुश हैं आफताब और निन

अफताब को इतने सालों बाद अब जाकर पापा बनने का सुख मिला है| अफताब ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें परिवार के तीनों लोग नज़र आ रहे हैं| माँ पापा ने नन्ही सी जान के पैरों की अगल बगल एक दिल का आकर बनाते हुए तस्वीर खींची है| अफताब ने कैप्शन में भी कुछ लिखा है जो इस तरह से है| “धरती पर आज थोड़ा सा स्वर्ग उतारा गया है… निन और मैं आज अपनी बेटी के साथ यह तस्वीर दाल रहे हैं… भगवान का आशीर्वाद बना रहे|” अफताब और इनकी पत्नी को इसके बाद लगातार फैंस से बधाइयां मिल रही हैं।

निन से ही की 2017 में दूसरी बार शादी

इनकी शादी की केमिस्ट्री ज़रा अलग सी है| साल 2012 में अफताब और निन ने किसी को बिन बताये सगाई की थी| जो के करीब दो साल बाद 2014 में निजी समारोह के दौरान शादी में बदल गयी| फिर अचानक कुछ अनबन हुई आयर दोनों अलग हो गए| इसके बाद फिर से 2017 में यानि 3 सालों बाद दोनों ने साथ आने की सोची| और श्रीलंका में पूरे रीति रिवाज़ और धूमधाम से दूसरी बाद शादी रचाई| जिसमे परिवार और सभी मित्रगण शामिल रहे|

इस वजह से आये थे सुर्ख़ियों में

कुछ ही वक्त पहले अभी आफताब सुर्ख़ियों में नजर आये थे| उन्होंने बॉलीवुड के कुछ गुटों को सामने से बयान देते हुए कहा था- “2000 की शुरुआत से ही लोग मेरे YRF, भट्ट या ऐसे कैम्पस से जुड़ने की खबर फैला रहे हैं लेकिन असल में कभी भी मैं इसका हिस्सा नहीं रहा।“

आफताब ने इस बात को साफ़ किया के सभी प्रोड्यूसर्स के साथ मैंने काम किया। जिनमे विक्रम भट्ट की 9 और राम गोपाल वर्मा के साथ तकरीबन 5-6 फिल्में शामिल हैं| पर मैं इनका हिस्सा नहीं हूँ|

इस फिल्म में नजर आएंगे आफताब

एक इंटरव्यू के दौरान अफताब ने बताया है के जल्द ही वो अपने फैन्स को भी एक तोहफा देने वाले हैं| जिसमे वो अपनी पत्नी द्वारा प्रोडूस्ड एक फिल्म ‘धुंध’ में अन्भिन्य करते नजर आएंगे|