Site icon NamanBharat

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- “मूसेवाला जैसा कर देंगे हाल…”

सिद्धू मूसेवाला ने अपनी जबरदस्त गायकी के दम पर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन अब वह इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर जा चुके हैं। हाल ही के दिनों में पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को किसी ने गोलियां मार दी थी। वहीं सलमान खान की भी अब सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया कि उन्हें टहलने के दौरान एक धमकी भरा लेटर मिला है। इस चिट्ठी में सलमान खान को जान से मारने की बात लिखी गई है।

बता दें कि बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान को जान से मारने की धमकी एक लेटर के जरिए दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान जब थोड़ा आराम करने के लिए बेंच पर बैठे तो उस समय उन्हें उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा पत्र मिला। इस मामले को लेकर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्श के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और जांच में लग गई है।

क्या लिखा था लेटर में?

ऐसा बताया जा रहा है कि लेटर में सलमान खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। अज्ञात शख्स ने लेटर में यह लिखा है कि सलमान खान का भी मूसेवाला की तरह हालत कर देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलीम खान को यह पत्र सुबह 7:30 बजे से 8:00 बजे के करीब मिला। फिलहाल, इस लेटर के सामने आने के बाद बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े ले ली गई जान

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले महीने दिन दहाड़े गोली मारकर जान ले ली गई थी। उन पर एक साथ कई लोगों ने हमला कर दिया। करीब 25 से 30 गोलियां बरसाई गई थीं। इस हमले में ही सिद्धू मूसेवाला की जान चली गई थी। सिद्धू मूसेवाला के निधन के पश्चात पूरी इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है।

सिद्धू मूसेवाला की मौत का इल्जाम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर है। बिश्नोई ने सलमान खान को साल 2018 में धमकी भी दी थी। वहीं सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि पत्र के सामने आने के बाद सलमान खान को ज्यादा सिक्योरिटी दी जाएगी।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

आपको बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में हुए आइफा 2022 को होस्ट किया था। सलमान खान के अवार्ड फंक्शन को होस्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइफा 2022 अब्बू धाबी में हुआ। 4 जून को इस अवॉर्ड शो का आयोजन हुआ था, जहां सलमान खान, कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के साथ में मस्ती करते हुए नजर आए। सलमान खान ने वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो के गाने नच पंजाबन पर डांस किया था। साथ ही उन्हें अभिषेक बच्चन के साथ बैठे हुए भी देखा गया।

वहीं सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता बहुत ही जल्द “टाइगर 3” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सलमान खान बहुत ही जल्द अपनी आने वाली फिल्म “कभी ईद कभी दिवाली” की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version