बॉलीवुड के ये 5 स्टार किड्स बचपन में दिखते थे कुछ ऐसे , सबसे क्यूट नजर आती थी सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की बात करें तो अक्सर अपने खूबसूरत और ग्लैमरस लुक्स के लिए इन्हें खबरों और सुर्ख़ियों में देखा जाता है| पर आज की हमारी यह पोस्ट जरा अलग होने वाली है क्योंकि अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड की एक्ट्रेस बन चुकी स्टारकिड्स की कुछ बचपन तस्वीरे दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आपने शायद ही पहले देखा होगा| तो चलिए हम आपको एक एक करके इन खूबसूरत बॉलीवुड अभिनत्रियों की बचपन की वो क्यूट और प्यारी तस्वीरें दिखाते है और बताते हैं के आखिर तस्वीर में नजर आने वाली एक्ट्रेस कौन है…

सोनम कपूर

लिस्ट में पहला नाम अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का है जो के बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं| सोनम कपूर की बात करें तो इन्होने साल 2007 में आई फिल्म साँवरिया के जरिये अपना डेब्यू किया था| करियर में कई हिट फ़िल्में देने वाली सोनम बड़ी होने के बाद जितनी खूबसूरत दिखती है उतनी ही बचपन में क्यूट भी थी| और इस बात का अंदाज़ा आप खुद ही सोनम की बचपन की तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं|

आलिया भट्ट

काफी कम उम्र में फिल्म जगत में कदम रखने वाली और तगड़ी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अलिया भट्ट के पिता कोई और नही बल्कि फिल्म जगत के बेहद ही मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट हैं| बता दें के आलिया बचपन से ही बेहद क्यूट सीखती थी और इसीलिए काफी हम उम्र में ही ये फिल्म संघर्ष में एक चाइल्ड आर्टिस्ट की तरह भी नजर आई थी| इसके अलावा अगर आलिया के करियर की बात करें तो इन्होने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है|

जहान्वी कपूर

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार रही एक्ट्रेस श्रीदेवी और डायरेक्टर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर भी आज फिल्म जगत की काफी मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी हैं| जान्हवी की बात करें तो इन्होने साल 2018 में आई फिल्म धड़क के जरिये फिल्म जगत में अपना सफल डब्यू किया था| इसके अलावा अगर जान्हवी के बचपन के दिनों की बात करें तो उस वक्त भी जान्हवी काफी क्यूट और खूबसूरत दिखती थी|

सारा अली खान

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस सारा अली खान का है जिन्होंने फिल्म केदारनाथ के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया था| अभिनेता सैफ अली खान की बेटी होने के साथ साथ राजशाही पटौदी खानदान की बेटी सारा बचपन में भी काफी प्यारी दिखती थी| वहीँ आज की कहें तो ये बेहद खूबसूरत दिखती हैं और आज इनकी सोशल मीडिया पर भी एक लम्बी चाहने वालों की लिस्ट है|

श्रद्धा कपूर

लिस्ट में अंतिम नाम बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का है जिन्होंने फिल्म जगत को कई साड़ी एक से बढकर एक फ़िल्में दी है और आज अपनी एक तगड़ी फैन फालोविंग बना ली है| श्रद्धा कपूर फिल्म जगत के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं| श्रद्धा की कहें तो बचपन से आज तक इनमे अधिक बदलाव नही आये हैं और दिखने में ये आज भी काफी क्यूट और प्यारी लगती हैं| और इस बात का अंदाज़ा आप इनकी बचपन की तस्वीरों को देखकर भी लगा सकते है|