कोरोना पॉजिटिव हुईं करीना कपूर और अमृता अरोड़ा, सुपर स्प्रेडर होने का मंडाराने लगा खतरा

देशभर में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। सरकार के द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं परंतु इसके बावजूद भी कोई भी फायदा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना का भारी संकट मंडराया हुआ है।

महाराष्ट्र में मंडराते ओमिक्रोन के खतरे के बीच बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर (Kareena Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इतना नहीं बल्कि उनके साथ उनकी बेहद करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को हाल ही में अपने कई दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था। यह पार्टिस कोरोना को ताक पर रखकर की जा रही थी। अब इसके बाद करीना कपूर और अमृता अरोड़ा दोनों पर ही बॉलीवुड में सुपर स्प्रेडर होने का खतरा मंडरा रहा है।

जैसे ही करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस खबर से हलचल मच चुकी है। मुंबई बीएमसी ने ये कहा है कि अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने पिछले दिनों कोविड का उल्लंघन करते हुए कई पार्टी की है। इतना ही नहीं बल्कि BMC की तरफ से जो भी लोग इनके संपर्क में आए उनसे भी RT-PCR टेस्ट कराने की अपील की है।

BMC की टीम बिल्डिंग कंपाउंड और अन्य परिसर को सैनिटाइज करेगी। वहीं BMC के द्वारा अब यह कोशिश की जा रही है कि वह उन सभी लोगों को ट्रेक करें जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे।

आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर ने अपने गर्ल गैंग के साथ जमकर पार्टी करते हुए नजर आईं थीं। इस पार्टी के दौरान करीना कपूर के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। इस पार्टी का आयोजन अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पर हुआ था। इस पार्टी के दौरान सभी ने मिलकर खूब मस्ती की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, जिसमे देखा गया था कि पार्टी में इन सभी ने मिलकर खूब धमाल मचाया था।

आपको बता दें कि जब करीना कपूर का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया तो इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि अभी करीना कपूर बेहतर महसूस कर रही हैं। वह दोनों बच्चों के साथ में हैं और वह होम क्वारंटीन हैं। परंतु सोशल मीडिया पर लोग करीना कपूर और उनके दोस्तों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

अगर हम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत ही जल्द अभिनेत्री बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता आमिर खान की फिल्म “लाल सिंह चड्ढा”‘ में दिखाई देने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है यानी कि बहुत ही जल्द यह फिल्म रिलीज होने वाली है।