अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा, ‘बेबी प्लान’ को लेकर कहा…

बॉलीवुड स्टार्स ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अफेयर्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त कई लव बर्ड्स हैं, उन्हीं में से एक हैं फैशन आइकॉन मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर। जो अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर छाए रहते हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने प्यार का इजहार पिछले साल अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर किया था, और अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।

अर्जुन से 10 साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ा-

जी हां, मलाइका ने अर्जुन कपूर को बर्थडे विश कर उनके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस ऑफिशियल एनाउंसमेंट के बाद ही दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया, और दोनों की एक साथ कई तस्वीरें वायरल हुईं। प्यार का सरेआम इकरार करने के बाद अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया। दोनों अक्सर कई फिल्मी पार्टियों, पब्लिक इवेंट्स, शोज़ और फैमिली फंक्शनस का हिस्सा बना। इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे कि मलाइका अर्जुन से 10 साल बड़ी हैं, जिसके कारण कई लोग इस जोड़ी को पसंद नहीं करते और अक्सर इस जोड़ी को ट्रेलिंग का शिकार होना पड़ता है। इसी के साथ क्या आप जानते हैं कि यह जोड़ी घर भी बसाना चाहती है।

मलाइका का बेबी प्लान-

इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका से खास बातचीत में हुआ। जी हां, मलाइका ने अपना फ्यूचर ‘बेबी प्लान’ शेयर करते हुए ये तक भी कह दिया है कि वो अर्जुन के साथ एक बेबी ज़रूर चाहती हैं। मलाइका 46 साल की उम्र में भी मां बनने की इच्छा रखती हैं, और अर्जुन के साथ अपनी फैमिली की शुरूआत करना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर संग अपनी शादी के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि ‘अपने रिश्ते में हम एक वक्त में एक ही कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

वहीं जहां तक शादी की बात है तो इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मलाइका के अलावा अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो ना सिर्फ अपनी प्रोफैशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वो सीक्रेट शादी कर हैरान नहीं करेंगे बल्कि जब भी शादी करेंगे तो सबको जरूर बताएंगे।

कब होगी मलाइका-अर्जुन की शादी-

वहीं जबसे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है तबसे उनके फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी के साथ अर्जुन कपूर संग मलाइका की बढ़ रही नजदीकियों को देखकर तो यही लगता है कि दोनों के परिवार ने भी अब उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। जिसके साथ ही कपूर परिवार की कई पार्टियों और फंक्शनस में मलाइका जरूर नज़र आती हैं।

इसी के साथ मलाइका भी अर्जुन कपूर से अपने परिवार को मिलवा चुकी हैं और कई बार डिनर ऑउटिग के लिए भी उन्हें साथ देखा जा चुका है। लेकिन अब देखना होगा कि कब मलाइका और अर्जुन कपूर अपने इस रिश्ते को कोई नाम देते हैं।