Site icon NamanBharat

बॉलीवुड डेब्यू से पहले ओवर वेट के चलते बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं सोनाक्षी सिन्हा, कैटवॉक के दौरान उड़ा था जमकर मजाक

बॉलीवुड दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी बोल्ड रही हैं। सोनाक्षी अपनी बातों को बेबाकी के साथ रखने के लिए जानी जाती हैं। वजन घटाने से लेकर फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंन का दिल जीतने वाली सोनाक्षी ने साबित कर दिखाया कि वो आज जो कुछ भी हैं अपने मेहनत के दम पर हैं। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने ओवर वेट को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होती रही हैं। आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक्ट्रेस के करियर के शुरूआती दिनों से जुड़ा हुआ है।

आज अपने सेक्सी लुक और बोल्ड अवतार से भले ही सोनाक्षी लाखों लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सोनाक्षी सिन्हा बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। बता दें कि सोनाक्षी को फिल्मों में आने से पहले और फिल्मों में आने के बाद तक उन्हें अपने लुक्स और मोटापे को लेकर कई बार ताने सुनने को मिले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपना एक किस्सा शेयर किया था। तब इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया था कि वह फिल्मों में आई भी नहीं थी और फैशन डिजाइनिंग कर रही थीं जिसके लिए उन्हें एक बार रैंप पर वॉक करना पड़ा था। रैंप वॉक के दौरान सोनाक्षी के साथ ऐसा कुछ हुआ जो आज भी एक्ट्रेस को याद है।

स्कूलिंग के टाइम लोग करते थे बुली-

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब वो रैंप वॉक करके वापिस आई तब एक सेलिब्रिटी मॉडल ने उनको कहा था, ये गाय कैटवॉक पर क्यों कर रही है? जिसे सुनकर सोनाक्षी सिन्हा को काफी शॉक लगा। वहीं एक और किस्से को याद करते हुए सोनाक्षी ने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह टीनएजर में मोटी हुआ करती थीं तब भी उनके स्कूल में काफी बुली किया जाता था लेकिन सोनाक्षी ने इनसे निपटने का तरीका सीख लिया था और वह उन्हें तवज्जो ही नहीं देती थीं।

‘दंबग’ में 30 किलो घटाया था वजन-

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म दबंग में डेब्यू करने से पहले 30 किलो वजन कम किया था। हालांकि इतना वजन कम करने के बाद भी क्रिटिक्स ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। शूटिंग के दौरान भी कभी उनके मोटापे और और कभी उनके लुक्स का मजाक उड़ाया गया। वहीं फिल्म में सोनाक्षी को रज्जो के किरदार में काफी पसंद किया गया था।

ऑनस्क्रिन ग्लैमरस सीन देने से परहेज-

शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि सोनाक्षी सिन्हा ऑनस्क्रिन ग्लैमरस सीन देने से बहुत ज्यादा परहेज करती हैं। सानोक्षी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि वो फिल्म कॉन्ट्रैक्ट साइन करते वक्त वह यह बात अपने कॉन्ट्रैक्ट में जरूर लिखवाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैंने हमेशा से कहा है कि मैं बिकिनी या किसिंग सीन नहीं करूंगी। मैंने अब तक फैमिली एंटरटेनिंग फिल्में की हैं और आने वाले समय में भी यही करती रहूंगी।

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स-

बता दें कि सोनाक्षी ने अपने फ़िल्मी करियर में दबंग के बाद लुटेरा, दबंग 3, राउडी राठौर, रेम्बो राजकुमार, कलंक समेत कई फिल्मों में काम किया है। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ही डायरेक्टर अभिषेक दुधईया की फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी 300 गुजराती महिलाओं की कहानी है जिन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना की सहायता की। वहीं इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और शरद केलकर जैसे स्टार्स होंगे।

Exit mobile version