कियारा आडवाणी से पहले ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी रिसेप्शन में गाउन पहन ढ़ा चुकी है कहर, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी के दिन सात फेरे लेकर एक दूसरे को हमेशा हमेशा के लिए अपना बना लिया है। शादी के बाद दोनों ने 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की थी। उस पार्टी में कियारा ने बेहद खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। आज हम आपको उन एक्ट्रेस बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी शादी के बाद रिसेप्शन में खूबूसरत सा ऑउटफिट केरी किया था।

हम बात करते हैं हाल ही में दुल्हन बनी अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बारे में कियारा आडवाणी ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में बेहद खूबसूरत ब्लैक और वाइट गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने बहुत ही खूबसूरत सा डायमंड का हार अपने गले में पहना था। इसके साथ ही अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखते हुए अपने कानों में किसी भी तरह से ज्वैलरी नहीं पहनी थी। उन्होंने इसके साथ अपने बालों का जुड़ा बनाकर अपने लुक को कंप्लीट किया था।

मसाबा गुप्ता- मसाबा गुप्ता बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी है और पेशे से वह खुद एक फैशन डिजाइनर भी हैं। मसाबा गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही अपने लंबे समय से डेट कर रहे बॉयफ्रेंड सत्यदेव मिश्रा के साथ शादी की है। उन्होंने अपने रिसेप्शन में ब्लैक बॉडी हगिंग टॉप के साथ ब्लू कलर की खूबसूरत सी स्कर्ट पहनी थी। मसाबा ने अपनी पार्टी निजी और सादगी भरी रखी थी। इस पार्टी में उनके बहुत ही करीबी लोग शामिल हुए थे। इस शादी में उनके पिता क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स भी शमिल हुए थे।

दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड में मस्तानी के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी की हैं। इस कपल ने शादी के बाद लगभग 10 से ज्यादा पार्टियां आयोजित की थी। इन दोनों ने अपनी हर पार्टी में एक अलग लुक केरी किया था। लेकिन इस दौरान दीपिका पादुकोण का रिसेप्शन लुक काफी अलग और अट्रैक्टिव था दीपिका पादुकोण ने लाल कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।

आलिया भट्ट – बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पिछले साल ही बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर से शादी की है। आपको बता दें कि इन दोनों ने शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा था। इन दोनों ने शादी अपने घर में ही की थी। शादी करने के बाद इन्होंने एक ग्रेंड पार्टी सभी को दी थी। इस पार्टी में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक बहुत ही शार्ट सिल्वर कलर की ड्रेस केरी की हुई थी। अपनी पार्टी में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत और क्यूट नजर आ रही थी। जिस प्रकार उन्होंने अपना लुक किया था उससे पहले किसी भी दुल्हन ने उस लुक को नहीं आजमाया था।

प्रियंका चोपड़ा- प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार निक जोनास के साथ-साथ तेरे लिए हैं शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा हमेशा हमेशा के लिए विदेश शिफ्ट हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन कर दुनिया भर के तमाम सेलिब्रिटिस को इनवाइट किया था। इन पार्टीज में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बहुत ही खूबसूरत सी ड्रेस पहनी थी। इस दौरान उन्होंने सफेद कलर की लॉन्ग ड्रेस को कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी पहनकर बालों का जुड़ा बनाया था।