बॉलीवुड की इन हसीनाओं का टाटा-अंबानी से बढ़कर है रुतबा! खुद की कमाई से खरीदे हवाई जहाज से भरती हैं उड़ान

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हुए सितारे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। यह शाही जिंदगी जीते हैं। आलीशान बंगले से लेकर लग्जरी कारें इन सितारों के लिए आम बात है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लाइफ से लेकर उनकी लाइफस्टाइल तक सबकुछ उनके फैंस जानने को हमेशा उत्सुक रहते हैं। सभी को यह जिज्ञासा रहती है कि बॉलीवुड सेलेब्स की रॉयल लाइफ कैसी है और उनके शौक या संपत्ति कितनी है। सेलेब्स के घर-परिवार से लेकर उनसे जुड़ी हर एक चीज की जानकारी उनके फैंस रखना चाहते हैं।

बता दें कि बॉलीवुड की दुनिया ऐसी है जहां लोगों का सितारा चमकने के बाद उसे किसी चीज की कमी नहीं रहती है। उनका लाइफस्टाइल आम जिंदगी से बेहद असामान्य हो जाता है। बॉलीवुड के सितारे बेहद शाही जिंदगी जीते हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें, डिजाइनर ड्रेसेस जैसे सारी चीजें हैं। महंगी ट्रिप पर जाना और शानदार पार्टीज का आनंद लेना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है।

इतना ही नहीं बल्कि कुछ बॉलीवुड स्टार्स तो ऐसे हैं जिनके पास अपना खुद का प्राइवेट प्लेन भी है। आज हम आपको ऐसी कुछ बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका रुतबा टाटा और अंबानी से कम नहीं है। यह अभिनेत्रियां अपना जीवन बेहद शानदार तरीके से जीती हैं और खुद के हवाई जहाज से सफर करती हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड इंडस्ट्री की “धक-धक गर्ल” माधुरी दीक्षित के पास भी खुद का प्राइवेट जेट प्लेन है और इसे उन्होंने अपने ही पैसों से खरीदा है मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी दीक्षित के पास जो खुद का प्राइवेट प्लेन है, उसकी कीमत 38 करोड़ रुपए बताई जाती है। बता दें माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में श्रीराम नेने से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। लेकिन एक बार फिर से माधुरी दीक्षित वापसी करने वाली हैं। माधुरी दीक्षित करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं। दुनिया भर में अपनी फिटनेस से फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से साल 2009 में शादी की थी। हालांकि, उनके पति खुद एक बड़े बिजनेसमैन हैं। लेकिन इसके बावजूद भी शिल्पा शेट्टी के पास उनका खुद का प्राइवेट प्लेन है, जिसमें दोनों छुट्टियां मनाने के लिए अक्सर बाहर जाया करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस प्राइवेट प्लेन की कीमत लगभग 45 करोड़ रुपए बताई जाती है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में नाम कमा रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने खुद के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है और उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के पास खुद का प्राइवेट प्लेन है, जिसमें वह सफर के दौरान काफी मौज मस्ती भी करती नजर आती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के मशहूर सिंगर निक जोनस से शादी की है। फिलहाल प्रियंका अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हैं।

सनी लियोन

सनी लियोन ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में काफी बड़ा नाम कमाया है। यह अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मौजूदा समय में सनी लियोन करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। सनी लियोन के पास उनका खुद का प्राइवेट प्लेन है, जिसकी कीमत लगभग 32 करोड़ रुपए बताई जाती है।