बॉलीवुड की इन हसीनाओं की नेचुरल नहीं है खूबसूरती, इस तरह फिल्मों में आने के बाद बनी ग्लैमरस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। जिन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना लिया है लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की यह अभिनेत्रियां अपने आपको खूबसूरत बनाने के लिए क्या-क्या एक्सपेरिमेंट करती हैं? शायद इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आपको बता दें कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने आपको फिट और खूबसूरत बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं, इतना ही नहीं बल्कि कुछ समय पहले बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से अपने आपको खूबसूरत दिखाने का जैसे मानो चलन ही बन गया था।

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपने आपको सुंदर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था, जिनमें से कुछ की खूबसूरती में चार चांद लग गए तो तो कई अभिनेत्रियों की सूरत पहले से ज्यादा बिगड़ गई।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्मों में आने से पहले प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था लेकिन दीपिका के सर्जरी के बाद उनके लुक में काफी परिवर्तन देखने को मिला। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने बाजीराव मस्तानी, ये जवानी है दीवानी और ओम शांति ओम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने जब बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनके होंठ काफी ठीक थे। रब ने बना दी जोड़ी में इनके होंठ ठीक नजर आए थे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी सीनियर एक्ट्रेस की कॉपी की और अपने होठों की सर्जरी करवा ली।

प्रियंका चोपड़ा

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। यह मुकाम पाने के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बहुत मेहनत की है। यह अपने लुक पर भी काफी ध्यान देती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक, फेस और होठों की सर्जरी करवाई है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने ब्रेस्ट इंप्लांट भी करवाया, जिसके बाद इनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिला।

कंगना रनौत

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कंगना रनौत का भी नाम आता है लेकिन कंगना राणावत पहले से ही खूबसूरत नहीं थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंगना ने भी बॉडी के अधिकांश पार्ट्स की सर्जरी कराई है। इन्होंने हॉट और सेक्सी देखने के लिए ब्रेस्ट इंप्लांट भी करवाया, जिसके बाद उनके लुक में और अधिक बदलाव देखने को मिला।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पहले इतनी खूबसूरत नहीं थीं। ऐश्वर्या राय के बारे में ऐसा बताया जाता है कि कॉस्मेटिक सर्जरी की मदद से इन्होंने गालों का लुक बदलवाया।

बिपाशा बसु

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने आपको खूबसूरत बनाने के लिए ना सिर्फ कॉस्मेटिक सर्जरी की मदद ली बल्कि स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट भी ले चुकी हैं।

नरगिस फाखरी

सफल अभिनेत्रियों में से एक नाम नरगिस फाखरी का भी शामिल है। इन्होंने अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। आपको बता दें कि इन्होंने अपने होठों की सर्जरी करवाई है।

करीना कपूर

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने होठों और चीकबोन्स की सर्जरी करवाई है।