बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने खूबसूरत दिखने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी, किसी ने बिगाड़ लिया चेहरा, तो कुछ का हुआ बेड़ा पार: Photos

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड की दुनिया बड़ी ग्लैमर से भरी हुई होती है। इसकी चकाचौंध हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस इंडस्ट्री में आने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं। यहां पर अपने कदम रखने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। चाहे हम अभिनेता की बात करें या फिर अभिनेत्रियों की, हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने के लिए ना जाने क्या-क्या करता है।

स्टार्स इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए नाम भी बदल लेते हैं इतना ही नहीं बल्कि अपने चेहरे को भी बदल लेते हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं परंतु अब अभिनेत्रियां मेकअप से कहीं आगे निकल चुकी हैं।

ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और बदलाव लाने के लिए तरह-तरह की सर्जरी करवाई है, जिससे वह अपने लुक को बदल डालती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आयशा टाकिया

अभिनेत्री आयशा टाकिया ने भी अपनी खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में अपना सुंदर सा चेहरा बिगाड़ लिया था। आयशा टाकिया साल 2009 में फिल्म “वॉन्टेड” में सलमान खान के साथ नजर आ चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी नाक और होठों की सर्जरी करवा ली थी। जिससे इनका खूबसूरत चेहरा बिगड़ गया था। कोई भी उन्हें आसानी से पहचान नहीं पा रहा था।

कोएना मित्रा

बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने भी जल्दी सफलता पाने के लिए एक सबसे बड़ी गलती कर दी। एक समय ऐसा था जब कोएना मित्रा के पास कई फिल्मों और आइटम नंबर्स के ऑफर एक के बाद एक आ रहे थे। उस दौरान इन्होंने अपनी नाक की शेप बदलवाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी की मदद ली थी परंतु उनका यह एक्सपेरिमेंट सफल ना हो सका और चेहरे की हड्डियां धीरे-धीरे सूजने लगी थीं, जिसके बाद तो डॉक्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। कोएना मित्रा ने सर्जरी से अपना चेहरा इतना बिगाड़ लिया था कि उनको पहचानना काफी मुश्किल हो गया था।

मनीषा लाम्बा

अभिनेत्री मनीषा लाम्बा काफी लंबे समय से किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। यह रणबीर कपूर के साथ फिल्म “बचना ए हसीनो” में काम कर चुकी हैं। मनीषा लाम्बा ने भी सर्जरी का सहारा लेकर अपना अच्छा खासा चेहरा बिगाड़ लिया था। उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी, जिससे उनका चेहरा बिगड़ गया था। हालांकि, उन्होंने सर्जरी वाली बात को कभी स्वीकार नहीं किया परंतु उनके चेहरे में जो फर्क आया, उससे साफ पता चलता है कि उन्होंने सर्जरी कराई थी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इसके साथ ही वह भारत के कप्तान और वर्ल्ड के बड़े क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी भी हैं। अनुष्का शर्मा ने फिल्म “पीके” की शूटिंग से पहले अपने होठों की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी परंतु सर्जरी के बाद अभिनेत्री के होठों की शेप बहुत अजीब सी लगने लगी थी। सोशल मीडिया पर तो उनके होठों की तुलना डक लिप से भी यूजर्स करने लगे थे परंतु उनके फिल्मी करियर पर खराब सर्जरी का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा था।

वाणी कपूर

अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी सर्जरी करवाकर अपने चेहरे का पूरा हुलिया ही बदल डाला था जिसके बाद उनको पहचान पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा था। लोग तो उनका खूब मजाक भी उड़ाने लगे थे। सर्जरी के बाद उनके होंठ बहुत ही मोटे नजर आने लगे थे और गाल काफी ज्यादा लंबे दिख रहे थे।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी समय के साथ-साथ और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। जी हां, अभिनेत्री अपनी नाक की सर्जरी करवा चुकी हैं।

जाह्नवी कपूर

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने फिल्मों में कदम रखने से पहले अपने लुक्स में काफी परिवर्तन किए थे। उन्होंने अपने चेहरे को बेहतर बनाने के लिए नाक और ठुड्डी की सर्जरी करवाई थी।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई थी। तस्वीरों में साफ-साफ अंतर देखा जा सकता है।