जब मांग में सिंदूर और साड़ी के साथ सामने आई थीं ये 7 अभिनेत्रियां, चेहरे से नहीं हट पा रही थी नजर

हिंदी सिनेमा जगत की अभिनेत्रियां हमेशा से ही अपने फैशन स्टाइल और खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां है जो अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहती हैं। यह अभिनेत्रियां समय समय पर अपना लुक्स बदलती रहती है जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जब दुल्हन बनने के बाद मांग में सिंदूर लगाकर पहली बार सामने आई थीं तब हर कोई उनकी सुंदरता को देखता रह गया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय विवाह के बंधन में बंधे थे। जब ऐश्वर्या राय शादी के बाद पहली बार पूजा करने के लिए अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ लोगों के सामने आई तो सभी लोग उनकी सुंदरता को देखते ही रह गए थे। मांग में सिंदूर और साड़ी के साथ ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

करीना कपूर

करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हैं इन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया है। पटौदी खानदान की बहू और कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर जब मांग में सिंदूर लगाकर सामने आईं तो फैंस उनके चेहरे को देखकर ही रह गए थे।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ हुई थी। शादी के बाद जब पहली बार प्रियंका चोपड़ा सामने आईं तो उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी और मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। प्रियंका चोपड़ा को देखकर फैंस की निगाहें उनके चेहरे से नहीं हट रही थीं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद उम्दा अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2017 में हुई थी। दीपिका वैसे तो हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं लेकिन जब यह मांग में सिंदूर लगाती हैं तो इनके चेहरे से नजर हटा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

अनुष्का शर्मा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अनुष्का शर्मा का जाना पहचाना नाम है। अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से साल 2017 में शादी की थी। फैंस को अभी भी अनुष्का का रिसेप्शन लुक अच्छी तरह याद होगा। उस समय के दौरान इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जब मांग में लाल सिंदूर और साड़ी के साथ सामने आईं तो यह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फैंस इनको देखते ही रह गए थे।

विद्या बालन

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन का हर लुक फैंस को बेहद पसंद आता है। यह हर लुक में बेहद सुंदर लगती हैं लेकिन जब यह अपनी मांग में लाल सिंदूर लगाती है तो फैंस अपनी निगाहें नहीं हटा पाते हैं।

शिल्पा शेट्टी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप और मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर भारतीय परिधान में नजर आ जाती हैं परंतु पूजा-पाठ के दिनों में अक्सर शिल्पा शेट्टी सोलह श्रृंगार में दिखती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस बेहद पसंद करते हैं।