ये हसीनाएं संस्कारी और बोल्ड दोनों अवतार में फैंस को बना देती हैं दीवाना, फोटो देख आप भी करेंगे यकीन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। यह अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरत अदाओं से लाखों दिलों पर राज करती हैं। ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो अपने बोल्ड अवतार के लिए मशहूर है लेकिन दूसरी तरफ ऐसे कई अभिनेत्रियां हैं जो पारंपरिक अवतार में बेहद खूबसूरत लगती हैं। फैंस अक्सर इनको पारंपरिक अवतार में ही देखना पसंद करते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन हसीनाओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो बोल्ड और संस्कारी दोनों ही अवतार में अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। यह हसीनाएं हर लुक में अपने फैंस को दीवाना बना देती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अच्छा खासा नाम कमाया है। प्रियंका के चाहने वालों की इस दुनिया में कमी नहीं है। पर्दे पर प्रियंका ने सादगी भरे किरदार के साथ-साथ अपने बोल्ड किरदार से भी सभी फैंस का दिल जीत लिया है। हीरो, कृष और बर्फी जैसी फिल्मों में प्रियंका की खूबसूरती देखकर फैंस दीवाने हो गए थे लेकिन फैशन और ऐतराज़ जैसी फिल्मों में प्रियंका का बोल्ड अंदाज देखने को मिला था।

आलिया भट्ट

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वैसे देखा जाए तो फैंस आलिया भट्ट को हर लुक में बेहद पसंद करते हैं। चाहे बोल्ड लुक हो या फिर सादगी से भरा हुआ, फैंस को आलिया भट्ट दोनों ही अवतार में पसंद आती हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों में आलिया ने अपने बोल्ड अंदाज से सभी फैंस को अपना दीवाना बना लिया था और हाईवे, राजी और डियर जिंदगी में आलिया का सादगी भरा अंदाज देखकर फैंस फिदा हो गए थे।

दीपिका पादुकोण

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। यह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। इन्होंने अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया है। इनकी खूबसूरत चेहरे को देखकर हर कोई इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। दीपिका पादुकोण भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे चर्चित और आकर्षक सेलिब्रिटी हैं। दीपिका पादुकोण की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह बोल्ड और संस्कारी दोनों ही अवतार में फैंस का दिल जीत लेती हैं। कॉकटेल, रेस 2, जैसी फिल्मों में दीपिका ने बोल्ड अवतार से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था वहीं बाजीराव मस्तानी और पद्मावती जैसी फिल्मों में दीपिका पादुकोण का सादगी भरा अंदाज़ देखकर फैंस बेहद प्रभावित हुए थे।

करीना कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर का भी नाम शामिल है। यह अपने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। करीना कपूर ने पर्दे पर अपनी सादगी से जितना अपने चाहने वालों का दिल जीता है उतना ही अपने बोल्ड अवतार से फैंस को दीवाना बना चुकी है। गुड न्यूज़, 3 इडियट्स, जब वी मेट जैसी फिल्मों में करीना ने अपने चुलबुले अंदाज से हर फैंस का दिल जीत लिया था वहीं चमेली और हीरोइन जैसी फिल्मों में उनका बोल्ड अवतार देखकर फैंस दीवाने हो गए थे।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी बोल्ड और सादगी दोनों ही अंदाज में फैंस को दीवाना बना देती हैं। कबीर सिंह फिल्म में एक सीधी-सादी लड़की का किरदार निभा कर इन्होंने लोगों का दिल छू लिया, वहीं गिल्ट और मशीन फिल्म में कियारा आडवाणी ने बोल्ड किरदार निभाया है।