90 के दशक की ये एक्ट्रेस बढ़ती उम्र में हो गईं हैं और भी ज़्यादा खूबसूरत, बदल चुका है पूरा लुक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी भी कुछ एक जैसा नहीं रहता। समय के साथ साथ सारी चीजें बदल जाती हैं। चाहें वो टेक्नोलॉजी हो, किसी सुपरस्टार का स्टारडम, काम करने का तरीका हो या कुछ और। ऐसे में कई ऐसे बॉलीवुड एक्टर एक्टर्स भी होते हैं जो जिनकी लुक समय के साथ काफी बदल जाती है। 90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस ने एंट्री ली थी, जिन्होंने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था। अपनी खूबसूरती और अपने शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि कई एक्ट्रेस आज लाइमलाइट से दूर भी हैं और कई आज भी अपने अभिनय के जलवे बिखेर रही हैं।

कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ इंसान बूढ्ढा नजर आने लगता है और खूबसूरती भी ढलने लगती हैं। लेकिन हमारे नब्बे के दशक की इन हीरोइन्स के ज़रा बात ही अलग है। जो उम्र बढ़ने के साथ और भी यंग और खूबसूरत नज़र आने लगी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनपर बढ़ती उम्र और असर नहीं डाल पाई और वे और ज़्यादा खूबसूरत हो गईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन-

साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद साल 1997 में तमिल फिल्म ‘इरूअर’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। बस उसी के बाद से ऐश ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी। हालांकि अपने पहली प्रेग्नेंसी के बाद ऐश्वर्या कुछ समय के लिए बॉलीवुड से दूर रही थी। उस वक्त उनका वज़न भी थोड़ा बढ़ गया था। लेकिन बाद में ऐश्वर्या ने वज़न कम करके, नए लुक के साथ बॉलीवुड में एंट्री की। आप देख सकते हैं नए लुक में ऐश्वर्या कितनी हॉट और खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

काजोल-

काजोल भी 90 के दशक की हिट एक्ट्रेस में से एक रही हैं। काजोल उन एक्ट्रेस में शुमार थीं, जिनके पोस्टर्स की खूब बिक्री होती थी। साल 1992 में उन्होंने फिल्म बेखुदी से अपना करियर शुरू किया। हालांकि जिस वक्त काजोल ने बॉलीवुड में कदम रखा था, उनके लुक और रंग-रूप की वजह से उन्हें काफी आलोचानाओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब उनकी तस्वीर देखिए काजोल पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत नज़र आती हैं।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित यानि धक-धक गर्ल एक सफल एक्ट्रेस रही हैं। उनके फैंस की संख्या आज भी करोड़ों में है। माधुरी ने फिल्म ‘अबोध’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन वह फिल्म ‘तेजाब’ (1988) से सुर्खियों में आईं। माधुरी सबसे ज़्यादा डिमांड में रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक थी। आज वे 53 साल की हो चुकी हैं लेकिन अपनी फिटनेस के कारण वो काफी यंग नज़र आती हैं। हालांकि माधुरी दीक्षित उस वक्त भी खूबसूरत थी और आज भी वे काफी सुंदर लगती हैं।

रवीना टंडन-

रवीना ने 90 के दशक में अंखियों से गोली मारकर लाखों लोगों को अपनी खूबसूरती का कायल बना दिया था। अपने करियर में इन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की। साल 1992 में फिल्म पत्थर के फूल से रवीना ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। अगर हम आज की रवीना की बात करें तो रवीना काफी यंग और खूबसूरत नज़र आती हैं। उनकी सुदंरता देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।

जूही चावला-

जूही चावला ने अपने बोलने की स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाया था। सिर्फ हिंदी ही नहीं जूही ने बंगाली, पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम किया। जूही की एक्टिंग ज़बरदस्त थी। आज वो 52 साल की हैं और काफी फिट और खूबसूरत लगती हैं।