बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियाँ असल जिंदगी में हैं एक सफल बिजनेसवोमेन, जाने कौन कौन से बड़े नाम हैं शामिल

बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जो के आज बिजनेस फील्ड में भी अपना एक बड़ा नाम बना चुके हैं| इनमे सुनील शेट्टी, शाहरुख़ खान और सलमान खान जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं| पर अपनी इस पोस्ट में आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड की नामी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो के एक फेमस एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सफल बिजनेसवीमेन भी हैं|

जैकलिन फर्नांडीज

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आज हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम बन चुकी है| इन्होने बॉलीवुड के कई बड़े और नामी अभिनेताओं संग फ़िल्में की हैं जिनमे सलमान खान, अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े नाम शामिल है| पर आपको यह बात शायद ही पता होगी के जैकलीन रॉ प्रोसेसरी नाम की एक फ्रेश जूस और बेवरेज कम्पनी की इन्वेस्टर भी है| यह कम्पनी फ्रेश जूस, सूप और नारियल पानी जैसी चीज़ें सेल करती है|

अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की पत्नी और बॉलीवुड ई एक बेहद खूबसूरत और सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन चुकी अनुष्का शर्मा एक्टिंग के साथ साथ फिल्म प्रोडक्शन भी करती हैं| अपने भाई कार्नेश के साथ मिलकर अनुष्का नें क्लीन स्लेट फिल्म्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस खोल रखा है जिससे अब तक कई फ़िल्में और वेब सीरीज निकल चुकी हैं| इनमे अमेज़न की वेब सीरीज पातल लोक और नेटफ्लिक्स की ‘बुलबुल’ जैसे नाम शामिल हैं|

कटरीना कैफ

सलमान खान संग फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाली जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ नें बॉलीवुड में कई बड़ी फ़िल्में दी हैं| ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’, ‘बैंग बैंग’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी बड़ी फ़िल्में इनके फ़िल्मी करियर में शामिल हैं| पर कटरीना मशहूर ब्यूटी ब्रांड नायका के साथ भी जुडी हुई हैं और हाल ही में इन्होने Kaybeauty नाम का अपना एक खुद ब्यूटी ब्रांड भी लांच किया है| हालाँकि इनका यह ब्रांड नायका के साथ पार्टनरशिप में है|

सोनम कपूर

बॉलीवुड में मजनू भाई के नाम से अपनी पहचान रखने वाले अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर नें भी बॉलीवुड में कई सफल फ़िल्में की हैं| हालाँकि अब काफी लम्बे वक्त से सोनम पर्दे से दूर हैं| पर इन दिनों वो एक्टिंग की जगह फैशन डिजाइनिंग की तरf अधिक फोकस्ड हैं| इन्होने अपनी बहन रिया संग Rheason नाम का एक हाई स्ट्रीट क्लोदिंग लेबल लांच किया है|

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ शिल्पा शेट्टी अक्सर एक सक्सेसफुल मदर के रूप में भी सुर्खियो में देखि जाती हैं| पर कम ही लोगों को यह बात पता है के शिल्पा एक बिजनेस में भी इन्वाल्व हैं| शिल्पा एक स्पा और वेनलेस चैन को हैंडल करती हैं और इस सब के साथ अभी हाल ही में ये काफी अधिक सुर्ख़ियों में देखी गयी थी जिसकी वजह अभी खुला मुंबई का नया नया आलीशान रेस्टोरेंट है|

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड में 90 के दशक की एक सबसे अधिक सफल अभिनेत्री हैं करिश्मा कपूर| पर क्या आप जानते हैं के बॉलीवुड की ये सफल एक्ट्रेस एक बिजनेसवीमेन भी हैं जिन्होंने फेमस ई-कॉमर्स पोर्टल Babyoye में एक बड़ा शेयर इन्वेस्ट कर रखा है| बता दें के करिश्मा का इसमें सबसे अधिक यानि 25 प्रतिशत का शेयर है|