रक्षा बंधन विशेष: ये है बॉलीवुड के नामी सितारे जो हैं असल ज़िन्दगी में भाई बहन, जाने कैसे हैं इनके रिश्ते

आज 3 अगस्त की तारीख है और आज का दिन भाई – बहन के रिश्ते को समर्पित है| आज पूरे देश में रक्षा बंधन का त्यौहार है| ऐसे में आज हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बंधेगी और भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेंगे| ऐसे में आज म आपको बॉलीवुड सितारों में सबसे मशहूर कुछ भाई-बेहेनों के रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं| तो चलिए शुरू करते हैं|

सारा अली खान- तैमूर, इब्राहिम

बॉलीवुड के बेहद जाने माने अभिनेता सैफ अली खान इन तीनों के पिता है| जहाँ सारा और तैमूर लाइमलाइट में रहते है, इब्राहीम को ये सब उतना पसंद नहीं| लेकिन असल जिंदगी में इनकी बोन्डिंग काफी अच्छी है| अक्सर ही तीनों अपनी तस्वीरो को शेयर करते रहते हैं।

ऋतिक रोशन– सुनैना रोशन

भले की मीडिया और लाइमलाइट में ऋतिक अपने बहन संग नजर न आते हों पर असल जिंदगी में वो अपनी बहन के काफी करीब हैं| इनकी बहन का नाम सुनैना है|

अर्जुन कपूर -जाह्नवी कपूर

जान्हवी की बात करें तो ये अभिनेत्री श्रीदेवी जी की बेटी हैं| इनके निधन के बाद से अर्जुन इनकी दोनों बेटियों के लिए प्रोटेक्टिव भाई के रूप में उभरे हैं|

प्रियंका चोपड़ा-सिद्धार्थ चोपड़ा

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका के भाई कानाम सिद्धार्थ है| जो के उम्र में उनसे 7 साल छोटे हैं| लाइमलाइट से दूर सिद्धार्थ अपने बिसनेस में लगे हैं|

अनुष्का शर्मा-कर्णेश शर्मा

भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के भाई का नाम कर्नेश शर्मा है| इन दोनों की बोन्डिंग काफी अच्छी है और अभी हाल ही में इन्होने साथ में प्रोडक्शन हाउस भी खोला है| एनएस-10 इनके प्रोडक्शन की पहली और हिट फिल्म रही है।

एकता कपूर-तुषार कपूर

एकता कपूर की बात करें तो वो एक सफल डायरेक्टर और प्रोडूसर हैं वहीँ उन्होंने अपने भाई को भी करियर बनाने में काफी मदद की है| आज इनके भाई तुषार भी एक सफल एक्टर बन गए हैं|

रणवीर सिंह– रितिमा सिंह

रितिमा की बात करें तो करियर के शुरूआती वक्त में वो रणवीर को राखी और पैसे दोनों दिया करती थीं| उस वक्त माया शहर मुंबई में रणवीर सिंह की अधिक पहचान नहीं थी|

अभिषेक बच्चन- श्वेता बच्चन नंदा

महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे जूनियर बच्चन यानि अभिषेक और बेटी श्वेता के बीच काफी अच्छी बोन्डिंग है| हालाँकि इनकी बेटी श्वेता फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर है|

सलमान खान- अलवीरा व अर्पिता

सलमान की बात करें तो वो बहुत ज्यादा अपनी बहनों संग नजर नहीं आते हैं लेकिन वो उनकी हर छोटी से छोटी खुश का ध्यान जरूर रखते हैं| कई बार मीडिया से बहनों के लिए लड़कर उन्होंने बात को साबित भी किया है|

सैफ अली खान– सोहा अली खेमू

वैसे तो एक्टर सैफ अली खान की दो बहनें हैं जिनके नाम सोहा और सबा हैं| लेकिन सबा सोशल दुनिया से काफी दूर रहती हैं| वहीँ सोहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं|

सोनम कपूर- हर्षवर्द्धन कपूर व अर्जुन कपूर

मशहूर अभिनेत्री सोनम के भाई अर्जुन ने फिल्मों में अपनी अच्छी जगह बना ली है| लेकिन दूसरी तरफ हर्षवर्धन अपने करियर की शुरुआत करने की सोच रहे हैं|

फरहान अख्तर- ­जोया अख्तर

फरहान की बहन का नाम जोया अख्तर है| बता दें के जोया अख्तर घर में किसी से उतना खुल क्र नहीं रहती जितना भाई फरहान से रहती हैं| ऐसा उनके पिता जावेद ने भी कहा था| जावेद अख्तर के बेटे फरहान जितना उनके करीब नहीं है उससे कहीं ज्यादा अपनी बहन जोया के करीब है।

सोनाक्षी सिन्हा- लव व कुश

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के 3 बच्चे हैं| जिनमे पहली सोनाक्षी सिन्हा हैं जो के बॉलीवुड का मशहूर नाम है| पर इनके बाकि दो बेटे लव कुश बड़े परदे पर अभी तक नजर नहीं आए हैं।