Site icon NamanBharat

किसी ने कूल्हों का बीमा तो किसी ने आवाज का, बॉलीवुड के इन सितारों ने अपने शरीर के अंगों का करवाया है इंश्योरेंस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं और इन कलाकारों के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। कोई उनकी एक्टिंग को पसंद करता है तो कोई किसी की आवाज का दीवाना है। किसी को अपने चहेते एक्टर की फिजीक पसंद होती है तो कोई अपनी अभिनेत्री की मुस्कान पर मरता है। वैसे देखा जाए तो हर बॉलीवुड सितारे की कोई ना कोई खासियत जरूर है, जिसकी वजह से लोग उनके दीवाने हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन हस्तियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवाया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों का नाम शुमार है।

सनी देओल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सनी देओल ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। वह घातक, दामिनी और गदर जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सनी देओल ने अपने समय में अपनी जोरदार आवाज और एक्शन से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। आपको बता दें कि सनी देओल ने अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवाया हुआ है।

रजनीकांत

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को भला कौन नहीं जानता। यह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका हर स्टाइल कमाल का होता है। जब भी फैंस रजनीकांत को स्क्रीन पर देखते हैं तो तालियों और सीटियों से पूरा सिनेमा हॉल गुंजने लगता है। आपको बता दें कि रजनीकांत ने अपनी आईकॉनिक आवाज का इंश्योरेंस ही नहीं बल्कि कॉपीराइट भी करवाया हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की स्माइल पर हर कोई फिदा है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी स्माइल का इंश्योरेंस करवाया हुआ है। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के खाते में नई हॉलीवुड फिल्म “एंडिंग थिंग्स” आई है। मौजूदा समय में विदेशों में भी प्रियंका का सिक्का चल रहा है।

लता मंगेशकर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चली गईं। बता दे कि लता मंगेशकर जी को कोविड-19 पॉजिटीव जाने के बाद आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। स्वर कोकिला के निधन से भारतीय संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकता है। लता मंगेशकर जी ने अपनी आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों को जीत लिया है। ऐसे में लता मंगेशकर जी ने अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवा रखा है।

मिनिषा लांबा

अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने फिल्म “यहां’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। भले ही अब यह सिनेमा की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं परंतु आज भी फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। मिनिषा लांबा ने अपने कूल्हों का इंश्योरेंस करवाया हुआ है।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी मिनिषा लांबा की तरह अपने कूल्हों का इंश्योरेंस करवा रखा है।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने कूल्हों का इंश्योरेंस करवाया हुआ है।

राखी सावंत

अपने बट का बीमा करवाने वाले सेलेब्स में राखी सावंत का भी नाम शामिल है।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज का बीमा करवाया हुआ है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज और जोरदार स्टाइल का हर कोई दीवाना है। ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी अमिताभ बच्चन दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

अदनान सामी

अदनान सामी ने अपने बेहतरीन गानों और दिलकश आवाज का जादू हमेशा से ही दिखाया है। शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि अदनान सामी करीब 35 म्यूजिकल, 35 इंस्ट्रुमेंटल बजा सकते हैं। ऐसे में ‘स्कूप वूप” से लिए डाटा की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी उंगलियों का इंश्योरेंस करवाया है।

मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने अपनी पूरी बॉडी का इंश्योरेंस करवा रखा है। बता दें कि फिल्म “मर्डर” से मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में कदम रखा था और इन्होंने हॉलीवुड में भी अपना दम दिखाया है।

 

 

 

Exit mobile version