बॉलीवुड के मशहूर सितारों के साथ साये की तरह रहते थे उनके निजी बॉडीगार्ड, जानिए कितनी है इनकी सैलरी

बॉलीवुड कलाकारों के प्रशंसकों की दुनिया भर में कोई भी कमी नहीं है। अक्सर देखा गया है कि फैंस अपने पसंदीदा सितारे के बारे में जानने के लिए बड़े उत्सुक रहते हैं। सभी लोग अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। कई बार देखा गया है कि फैंस अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर देते हैं। अगर कोई कलाकार अपने घर से बाहर निकलता है तो लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है और लोग चारों तरफ से घेर लेते हैं। ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

बॉलीवुड के ज्यादातर सभी सितारे अपनी सुरक्षा के लिए एक निजी बॉडीगार्ड जरूर रखते हैं। ऐसे बहुत से सितारे में जो अपने बॉडीगार्ड को परिवार के सदस्य की तरह ही मानते हैं और कुछ के लिए तो वह इतने अहम नहीं होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के टॉप 6 सितारों के बॉडीगार्ड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आखिर यह बॉडीगार्ड्स सितारों की सुरक्षा के लिए कितनी फीस लेते हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

सलमान खान (शेरा)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता सलमान खान को भला कौन नहीं जानता। सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। आपको बता दें कि सलमान खान के बॉडीगार्ड का नाम शेरा है और यह कई सालों से सलमान खान के साथ हैं। सलमान खान शेरा को अपने परिवार के सदस्य से कम नहीं मानते हैं। शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। एक वेबसाइट के अनुसार, सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ रुपए सैलरी लेते हैं। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो शेरा की सैलरी 16 लाख रुपए प्रति महीना है।

अमिताभ बच्चन (जितेंद्र शिंदे)

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ साए की तरह साथ रहने वाले शख्स का नाम जितेंद्र शिंदे है। जितेंद्र शिंदे अमिताभ बच्चन को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुरक्षा देते हैं। हर समय यह बिग बी के साथ परछाई की तरह साथ रहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जितेंद्र शिंदे किसी भी कार्यक्रम या फिर शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ हमेशा रहते हैं। सिक्योरिटी देने के लिए जितेंद्र को इसके लिए अच्छी खासी मोटी रकम सैलरी के रूप में मिलती है। अमिताभ बच्चन जितेंद्र शिंदे को सालाना 1.2 करोड़ रुपए फीस देते हैं।

शाहरुख खान (रवि सिंह)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बॉडीगार्ड का नाम रवि सिंह है। रवि, शाहरुख खान की परछाई हैं। रवि शाहरुख खान के साथ हर जगह होते हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शाहरुख खान हर साल उन्हें 2.5 करोड़ रुपए सैलरी देते हैं।

आमिर खान (युवराज घोरपड़े)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े पर है। युवराज घोरपड़े आमिर खान के साथ हमेशा परछाई की तरह चलते रहते हैं। चाहे किसी फिल्म का प्रमोशन हो या फिर शूटिंग हो, हर समय युवराज घोरपड़े आमिर खान की सुरक्षा करने के लिए साथ रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटी देने के लिए युवराज को 80 लाख रुपए हर साल सैलरी मिलती है।

अक्षय कुमार (श्रेयसे ठेले)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड का नाम श्रेयसे ठेले है। अक्षय कुमार के साथ-साथ उनके बेटे आरव की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी श्रेयसे ठेले पर है। ऐसा बताया जाता है कि अक्षय कुमार अपने बॉडीगार्ड को सालाना 1.2 करोड़ रुपए तनख्वाह देते हैं।

अनुष्का शर्मा (सोनू)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड का नाम सोनू है और उनका पूरा नाम प्रकाश सिंह है। विराट कोहली से शादी के बाद अब सोनू विराट और अनुष्का शर्मा दोनों की सुरक्षा करते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटी देने के लिए सोनू को सालाना 1.2 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है।