बॉलीवुड के ये सेलेब्स हैं हॉलीवुड स्टार्स के दीवाने, किंग खान को इस हॉट एक्ट्रेस पर है क्रश

बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय के साथ-साथ स्टाइल और लुक्स से भी सबको दीवाना बनाते हैं। खास बात तो यह है कि फैंस भी उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मी स्टार्स खुद किसके दीवाने हैं। तो आप हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में बताएंगे खास जो हॉलीवुड के चुनिंदा सितारों को बेहद पसंद करते हैं। यही नहीं बल्कि उन्हें देखकर उनके दिल की धड़कन बढ़ जाती है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के रोमांटिक अंदाज पर हर कोई फिदा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान किसके दीवाने हैं। अगर बात शाहरुख के क्रम की करें तो वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड ब्यूटी एंजेलिना जोली हैं। जी हां, शाहरुख एंजेलिना पर दिलों जान से कुर्बान हैं। बॉलीवुड बादशाह ने अभी तक किसी हॉलीवुड फिल्म में बतौर अभिनेता काम तो नहीं किया। लेकिन एक बार उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर उन्हें एंजेलिना जोली के अपोज़िट कोई फिल्म ऑफर होगी तो वह बिना सोचे समझे उसे साइन कर लेंगे।

दीपिका पादुकोण

इसके अलावा बॉलीवुड मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण जिनके लाखों करोड़ों चाहने वाले फैंस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका किसकी फैन है। एक खास बातचीत में जब दीपिका से उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेझिझक हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डी कैपरियो का नाम लिया था। दीपिका ने खुलासा कर बताया था कि उनकी बहन और उन्होंने अपने रूम में लियोनार्डो का एक बड़ा पोस्टर लगाया हुआ था। जिसे वो सोने से पहले गुड नाइट किस किया करतीं थीं।

करीना कपूर खान

बेबो यानी करीना कपूर खान भी लियोनार्डो डी कैपरियो की दीवानी हैं। यूं तो बेबो के लाखों करोड़ों चाहने वाले फैंस हैं लेकिन करीना लियोनार्डो डी की फैन हैं।

रणबीर कपूर

दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ जैसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अफेयर की खबरों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे रणबीर कपूर के अगर हॉलीवुड क्रश के बारे में बात करें तो वो कोई और नहीं बल्कि जेसिका बीएल है। रणबीर जेसिका को बेहद पसंद करते हैं। इसके अलावा वह धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित को अपना ऑलटाइम क्रश बताते हैं।

कटरीना कैफ

नेचुरल ब्यूटी कटरीना कैफ करोड़ों फैंस के दिलों पर अपनी खूबसूरती कीं छुरियां चला चुकी हैं। सलमान, रणबीर कपूर संग अफेयर के चलते सुर्खियों में रह चुकी कटरीना का हॉलीवुड क्रश स्टार रॉबर्ट पैटिनसन है। कटरीना ना सिर्फ रॉबर्ट पैटिनसन के अभिनय बल्कि उनकी लुक्स की भी दीवानी हैं।

रानी मुखर्जी

80 से 90 के दशक में अपने दमदार अभिनय और दिलकश अंदाज से सबके होश उड़ाने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। लेकिन अगर बात रानी मुखर्जी के क्रश की करें तो वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट हैं। 57 साल की उम्र पार कर चुके ब्रैड पिट आज भी उसी अंदाज और स्टाइल से सबका दिल जीत लेते हैं।