इन 5 बॉलीवुड सेलेब्रिटी के भाई-बहन जिन्होंने एक्टिंग में नहीं बनाया है करियर ,बल्कि इस तरह करते है करोड़ों का रोजगार

हमारे बॉलीवुड में कई ऐसे मशहूर कलाकर है जिनका नाम लोगो के जुबान पर बसा हुआ है और  इन्होने अपने मेहनत के दम पर अपनी ये पहचान बनाई है वही इन स्टार्स के भाई बहन की भी पहचान अक्सर इन स्टार के नाम के साथ ही की जाती है पर आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ मशहूर सेलेब्स के भाई बहन के बारे में बताने जा रहे है  जिन्होंने एक्टिंग में तो करियर नहीं बनाया पर फिर भी ये अपने बिज़नस के के दम पर करोड़ो की कमाई करते है तो आइये जानते है इस लिस्ट में  किस किस का  नाम शामिल है|

रिया कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के तीन बच्चो में सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर ने तो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया वही सोनम कपूर की बहन रिया कपूर को एक्टिंग में इंटरेस्ट नहीं था जिस वजह से उसने एक्टिंग  में नहीं बल्कि  फिल्म डायरेक्शन में अपना करियर बनाया ?|बता दे रिया ने अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मो का डायरेक्शन कर चुकी है जिनमे  ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘आयशा’ जैसी फिल्मो का नाम शुमार है |इसके साथ ही रिया सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट भी है और साथ ही इन्हें ज्वेलरी डिजाइनिंग का भी  बेहद शौक है और रिया ने हाल ही में सोनम कपूर के साथ ‘Rheson’ नाम के एक ब्रांड को भी  लांच किया था साथ ही उन्होंने अपना ज्वेलरी लाइन खोलने की तैयारी में भी लगी हुई है |आज रिया अपने दम  पर करोड़ों का बिज़नस करती है |

सिद्धार्थ चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा आज एक ऐसा नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है  और प्रियंका ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है |वही बात करें प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की तो सिद्धार्थ ने अपना करियर बहन की तरह एक्टिंग में नहीं बनाया है बल्कि वे अपना एक प्रोडक्शन कंपनी चलाते है साथ ही हाल ही में उन्होंने एक रेस्टोरेंट ‘द मुगशॉट लाउंज’ को साल 2014 में पुणे में लांच किये थे और  सिद्धार्थ अपनी माँ मधु चोपड़ा और प्रियंका के साथ प्रोडक्शन हाउस का काम सँभालते है |

रिद्धिमा कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर कपूर जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मो में काम किया है पर रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने कभी भी  एक्टिंग के करियर बनाने में इंटरेस्ट नहीं लिया और रिद्धिमा एक सक्सेसफुल फैशन डिज़ाइनर है और साथ ही वे ज्वेलरी डिजाइनिंग के लिए बिह काफी मशूहर है और उन्होंने दिल्ली के एक नामी बिजनेसमैन के साथ शादी की है और रिद्धिमा और उनके पति करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है |

करुनेश शर्मा

अनुष्का शर्मा जो की बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है और इन दिनों अनुष्का अपनी  प्रेगनेंसी  को लेकर काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है और बता दे अनुष्का शर्मा  के भाई का नाम करुनेश शर्मा है जो की एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के सह संस्थापक के रूप में कार्यरत है |बता दे करुनेश शर्मा अपनी बहन अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर अब तक काफी फिल्मे बना चुके है जिनमे ‘बुलबुल’, ‘पाताल लोक’ और ‘एनएच 10’ जैसी फिल्मो के  नाम शामिल है|

एकता कपूर

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर जो की बॉलीवुड के कई फिल्मो में काम किये है पर इनका फ़िल्मी करियर ज्यादा लम्बा न चल पाया वही इनकी बहन ने एक्टिंग में कदम न रखते हुए खुद को बतौर निर्माता इंडस्ट्री में स्थापित किया | बता दे तुषार कपूर की बहन एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी प्रोडूसर है और एकता को टीवी की क्वीन के रूप में जाना जाता है और टीवी के साथ साथ एकता कपूर बॉलीवुड  में  भी काफी फेमस है और आपको बता दे एकता कपूर  का नाम साल 2012 में फोर्ब्स एशिया पावरफुल बिजनेसवुमेन के लिस्ट में भी शुमार किया था |वही एकता कपूर ने साल 2017 में ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी  लांच किया था |बता दे एकता कपूर अपने भाई तुषार कपूर जो की एक बॉलीवुड अभिनेता रह चुके है  उनसे कई गुना ज्यादा नेम और फेम पा चुकी है |