बॉलीवुड के ये सितारे अपनी पत्नियों को रखते हैं रानियों की तरह, बेंतेहा प्यार और इज्जत से बना है इनका रिश्ता

किसी भी रिश्ते की नीव दो लोगों के मिलने को नही बल्कि दो दिलों और उनके भावो के मिलने को बताया गया है| इतना ही नही अगर किसी भी रिश्ते में एक दुसरे के प्रति आदर और विश्वास नही है तो वह रिश्ता अधिक वक्त तक नही टिकने वाला है| ऐसे में भले ही आपके पर्त्नेर में लाखों कमिय हो पर अगर आपका प्यार सच्चा है तो दुनिया की कोई ताकत आपको अलग नही कर सकती और अगर आपका प्यार कुछ अच्छाइयों या चाहतों का मोहताज़ है तो वः असल में प्यार नही है|

ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ बेहद जाने माने और ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने साबित किया है के अगर प्यार सच्चा हो तो कभी भी आपका एक दुसरे से मन उठने वाला नही है और वक्त के साथ आपका रिश्ता और गहरा ही होने वाला है|

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया और राजेश खन्ना जी की बेटी ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की कुछ सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार है| ऐसा होने का एक मुख्य कारण यह भी है के ट्विंकल खन्ना के पिता यानि के राजेश जी बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार रहे हैं जिसके चलते इन्हें काफी पहचान मिली हुई है| वहीँ अगर इनके रिश्ते की बात करें तो लगभग 18 सालों के बाद भी इनकी काफी अच्छी बोन्डिंग है और इनके रिश्ते की केमिस्ट्री भी फैन्स को काफी पसंद आती है|

शाहरुख खान और गौरी खान

साल 1991 में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान नें गौरी खान संग लव मैरेज की थी| उस वक्त तक शाहरुख़ नें बॉलीवुड में डेब्यू भी नही किया था पर इनके प्यार और एक दुसरे के प्रति इज्जत अटूट थी और यही कारण है के आज इतने सालों बाद भी शाहरुख़ खान और गौरी एक दुसरे के साथ काफी खुशाल नजर आते है और अपनी पत्नी गौरी को शाहरुख़ बिल्कुल रानी की तरह रखते हैं|

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और जाया बच्चन के रिश्ते को आज शादी के बंधन में बंधे तकरीबन 46 साल हो चुके हैं पर फिर भी आज इनके रिश्ते में प्यार और इज्जत बरकरार है| हर साल अमिताभ जी पत्नी जाया बच्चन के साथ पूरे परिवार को लेकर दिवाली पूजन करते देखे जाते हैं जिसमे इनका प्यार साफ़ नजर आता है| वहीँ बीते वक्त जब अमिताभ को कोविड पॉजिटिव पाया गया था तब भी जाया बच्चन का सपोर्ट सराहनीय देखने को मिला था|

अजय देवगन और काजोल

बॉलीवुड की एक और सबसे प्यारी जोड़ी है अजय देवगन और काजोल की| अगर आत करें इनकी शादी की तो कई लोगों का ऐसा कहना था के इनका यह रिश्ता अधिक वक्त तक नही चल पायगा क्योंकि जहाँ एक तरफ अजय काफी शांत स्वभाव के है वहीँ काजोल काफी बातूनी स्वभाव की हैं| हालाँकि अज 21 सालों तक अपने इस रिश्ते को प्यार से निभाते हुए इन्होने सभी ऐसा कहने वालों को एक करार जवाब दिया है|

तो ये थी बॉलीवुड की वो नामी जोडियाँ जिनके रिश्ते की आज भी मिसाल दी जाती है|