Site icon NamanBharat

उम्र के फ़ासलों के कारण एक दुसरे संग नही जचते ये बॉलीवुड कपल्स, फिर भी अपने रिश्ते से हैं बेहद खुश

अक्सर ही सितारों की नीजी जिंदगी और इनके रिलेशनशिप की खबरें हमे मीडिया और खबरों में सुनाई देती रहती हैं| और ऐसा भी देखा गया है के कई बार हमारे ये चहीते सितारे अपने पार्टनर को चुनते वक्त काफी अजीब से निर्णय ले लेते हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये आपको कुछ ऐसे ही जाने माने सितारों की जोड़ियों से मिलाने जा रहे हैं जिनकी उम्र में एक बड़ा फांसला है पर फिर भी ये एक दुसरे संग काफी खुश हैं|

सैफ अली खान – करीना कपूर

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान नें करीना कपूर संग दूसरी शादी की है और इनकी यह शादी आज लगभग 8 सालों बाद भी चर्चा का विषय बनी रहती है| हालाँकि साल 2012 में बना इनका यह रिश्ता आज भी हर मुश्किल से उभरकर मजबूती से खड़ा नजर आता है| इन दोनों की उम्र में लगभग 10 सालों का अंतर हैं पर इसका असर कभी भी इनके रिश्ते पर देखने को नही मिला है|

प्रियंका चोपड़ा – निक जोनस

बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड में भी अपनी एक जबरदस्त पहचान बना चुकी है| और हाल ही में इन्होने निक जोनस संग शादी भी की थी जिसके बाद से लगातार ही ये दोनों सुर्ख़ियों में नजर आ जाते हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि निक और प्रियका की उम्र में भी 10 सालों का एक बड़ा फांसला है| हालाँकि कभी भी इन्हें ऐसी किसी बात की फ़िक्र करते नही देखा गया और आज ये दोनों एक हैप्पी मैरीड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं|

मलाईका अरोड़ा – अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के एक और बेहद मशहूर और जाने माने अभिनेता हैं अर्जुन कपूर जो के इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाईका अरोड़ा संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी अधिक चर्चाओं में नजर आ रहे हैं| पर इनके इस रिश्ते को भी अक्सर ही ट्रोलिंग झेलनी पडती है क्योंकि एक तो इन दोनों की उम्र में 12 सालों का अंतर है और दूसरा यह के मलाईका एक तलाकशुदा भी हैं| हालाँकि ऐसे अनुमान भी लगाये जा रहे है के अपने रिश्ते में जल्द ये दोनों आगे भी बढने वाले हैं|

सुष्मिता सेन – रोहमन शाल

मिस यूनिवर्स रह चुकीं जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज भी काफी अधिक सुर्ख़ियों और खबरों में नजर आ जाती है| सुष्मिता सेन को लेकर इन दिनों एक और खबर तेजी से सामने आ रही है और यह इनकी नीजी जिंदगी से जुडी हुई है| दरअसल कुछ वक्त से खुद से लगभग 16 सालो छोटे रोहमन शाल को सुष्मिता डेट कर रही हैं और खबरें तो यहाँ तक हैं के ये दोनों शादी भी करने वाले है| हालाँकि अभी तक दोनों की ही तरफ से ऐसी कोई पुष्टि नही हुई है|

अरबाज़ खान – जार्जिया

पहली पत्नी मलाईका अरोड़ से तलाक मिलने के बाद अरबाज़ खान का एक वक्त प्यार और शादी के रिश्ते से विश्वास उठा सा गया था पर फिर इनकी जिंदगी में जार्जिया की एंट्री हुई और इन्होने एक बार फिर से अरबाज़ को एल रिश्ते के लिए खड़ा किया| हालाँकि इनकी उम्र में एक बहुत बड़ा अंतर है पर फिर भी ये दोनों एक दुसरे संग काफी खुश नजर आते हैं| बता दें के अरबाज़ जार्जिया से उम्र में लगभग 22 साल बड़े हैं|

Exit mobile version