जानिए बॉलीवुड के इन खतरनाक खलनायकों के बच्चे क्या करते हैं काम, कोई बना डायरेक्टर तो कोई एक्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितना महत्व एक लीड एक्टर का होता है उतना ही विलेन का भी होता है। इसी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक की कभी कमी देखने को नहीं मिली है परंतु क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि अपने जमाने के मशहूर रहे खलनायकों के बच्चे क्या करते हैं?

बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनके कुछ बच्चे तो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कुछ के लाइमलाइट से दूर हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे ही कुछ विलेन के बच्चों के बारे में बताने वाले हैं।

गुलशन ग्रोवर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर विलेन की लिस्ट में गुलशन ग्रोवर का नाम भी शामिल है। गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड के “बैडमैन” के नाम से मशहूर हैं। “बैडमैन” अक्सर फिल्मों में कभी हीरोइन से, तो कभी हीरो की बहन से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं उनके बेटे संजय ग्रोवर को फिल्मी लाइन में कोई दिलचस्पी नहीं है। गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय बिजनेसमैन हैं और यह अपने क्षेत्र में सफल हैं।

कबीर बेदी

कबीर बेदी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम खलनायक हैं। इन्होंने “खून भरी मांग” में खलनायक का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अच्छी खासी प्रसिद्धि हासिल की है। कबीर बेदी के बेटे का नाम अदम बेदी है। कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी इंटरनेशनल मॉडल हैं।

दलीप ताहिल

दलीप ताहिल बॉलीवुड के ऐसे खलनायक हैं, जो फिल्मों में प्यार को नाकामयाब करते हुए ज्यादातर नजर आए हैं। दलीप ताहिल को बाजीगर, राजा, इश्क, कयामत से कयामत तक में खलनायक के रोल में देखा गया है। दलीप ताहिल के बेटे का नाम ध्रुव ताहिल है, जो लंदन में मॉडल हैं।

अमजद खान

बॉलीवुड के मशहूर खलनायक अमजद खान को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने “शोले” में गब्बर का किरदार निभाकर अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की। असल जिंदगी में भी अमजद खान गब्बर के नाम से ही मशहूर हो गए थे। अमजद खान के बेटे का नाम शादाब खान है, जिन्होंने अपने पिता की तरह ही फिल्मों में करियर बनाने का सोचा परंतु बात नहीं बन पाई। शादाब खान ने फिल्म “राजा की आएगी बारात” से बॉलीवुड में कदम रखा था।

एम. बी शेट्टी

एम. बी शेट्टी एक जमाने में बेहतरीन स्टंटमैन और खलनायक हुआ करते थे। एम. बी शेट्टी के बेटे का नाम रोहित शेट्टी है, जो बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं।

सुरेश ओबेरॉय

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने फिल्मों में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही भूमिकाएं निभाई है। सुरेश ओबेरॉय के बेटे का नाम विवेक ओबेरॉय जो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं।

मैक मोहन

मैक मोहन ने शोले, सत्ते पे सत्ता और कर्ज जैसी फिल्मों में काम किया था और उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। मैक मोहन ने अपने अभिनय की बदौलत एक अलग ही मुकाम हासिल किया था। फिल्म में जहां-जहां खलनायक सांभा आता है लोग कांप उठते हैं। मैक मोहन वैसे तो क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उन्हें खलनायक बना दिया। मैक मोहन के बेटे का नाम विक्रांत मेकीजन है जो फिल्मों में काम करते हैं।

शक्ति कपूर

भारतीय सिनेमा के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर के बेटे का नाम सिद्धांत कपूर है जो अपने पिता की तरह ही फिल्मी दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं। सिद्धांत कपूर ने “हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो चुकी हैं।

रजा मुराद

आप सभी लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक रजा मुराद को तो अच्छी तरह से जानते ही हैं। रजा मुराद ने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें प्रेम रोग, मेहंदी और राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्में शामिल हैं। रजा मुराद के बेटे का नाम अली मुराद है।