बॉलीवुड के ये एक्टर रहें सबसे बड़े दिलफेंक आशिक, एक-दो नहीं कई हसीनाओं से किया इश्क

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन कोई ना कोई नई ताजा खबर उड़ती हुई लोगों के कानों तक आ ही जाती है। इस इंडस्ट्री में बॉलीवुड के सितारों के अफेयर के किस्से खूब सुनने को मिलते हैं। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोजाना ही किसी का दिल जुड़ता है तो किसी का दिल टूटता भी है। यह सभी बातें इंडस्ट्री में आम हो चुकी हैं। वैसे बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने अफेयर को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन सितारों के अफेयर के किस्से एक दो नहीं बल्कि कई सारे हैं। हम सभी लोग पर्दे पर अभिनेताओं को अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक अंदाज में देखते हैं लेकिन बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं जो असल जिंदगी में भी बेहद रोमांटिक हैं। जी हां, यह हीरो असल जिंदगी में भी दिलफेंक आशिक हैं, जिनको एक दो बार नहीं बल्कि कई-कई बार प्यार हो चुका है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के कुछ ऐसे दिलफेंक आशिकों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो कई हसीनाओं के साथ इश्क फरमा चुके हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान इतनी उम्र में भी कुंवारे हैं। इन्होंने भले ही अभी तक शादी नहीं की लेकिन इनकी प्रेमिकाओं की कोई कमी नहीं रही है। सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में छाए रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का नाम कई खूबसूरत हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।

संजय दत्त

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में संजय दत्त अपने बेहतरीन अभिनय की वजह से जाने जाते हैं। यह एक मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता भी हैं। लोग इन्हें प्यार से संजू बाबा, मुन्ना भाई कह कर भी पुकारते हैं। संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि संजय दत्त अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में बने रहे हैं। उनकी बायोपिक संजू में भी इस बात का खुलासा किया गया था कि उन्होंने करीब 308 लड़कियों को डेट किया है। संजय दत्त पर्दे पर जिस तरह रोमांटिक नजर आते हैं, इनकी असल जिंदगी भी किसी रोमांटिक से कम नहीं है। संजय दत्त ने तीन बार विवाह किया है। माधुरी दीक्षित और टीना मुनीम के साथ इनके अफेयर के चर्चे खूब सुर्खियों में थे।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार भी अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में बने रहे हैं। जिस तरह अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के लिए मशहूर हैं ठीक उसी तरह अपनी प्रेम कहानियों की वजह से भी यह मशहूर हुए हैं। अक्षय कुमार कई हसीनाओं को दिल दे चुके हैं। मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ भी इनके अफेयर के चर्चे सुर्खियों में छाए हुए थे। इसके अलावा बॉलीवुड की कई जानी-मानी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ इनका नाम जुड़ चुका है।

ऋतिक रोशन

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन के गुड लुक और दमदार एक्टिंग की वजह से लड़कियां इनके ऊपर मर मिटती हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन भी कई अभिनेत्रियों को दिल दे चुके हैं। आपको बता दें कि रितिक रोशन ने भी सुजैन से पहले कई हसीनाओं को दिल दिया है।

रणबीर कपूर

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर भी दिलफेंक आशिकों की लिस्ट में पीछे नहीं है। रणबीर कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर की कहानियों को लेकर सुर्खियों में छाए रहे हैं। इनका नाम बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल में रणबीर कपूर काफी लंबे समय से आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।