बॉलीवुड के ये 9 सितारों कमाते है करोड़ों रुपये ,पर आज तक मुंबई में नहीं खरीद पाए है अपना घर ,रहते है किराये के मकान में

बॉलीवुड सितारों की बात करें तो आज फिल्म जगत से जुड़े इन सितारों के पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नही हैं| वहीँ अगर सितारों की प्रॉपर्टी पर नज़र डालें तो फिल्म जगत में हमारे सामने कई ऐसे सितारे मौजूद है जिनके पास खुद के करोड़ो के लग्जरियस और आलिशान बंगले मौजूद है| पर आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने मुंबई में अभी तक अपने खुद के घर नही लिए हैं|

कटरीना कैफ

बीते 17 सालों से मुंबई में रह रही मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ो रुपये चार्ज करती हैं| पर मुंबई में इतने साल गुज़ारने के बाद भी कटरीना नें अभी तक अपना खुद का बंगला या घर नही लिया है| एक्ट्रेस अभी एक एक ड्यूपलेक्स अपार्टमेंट में रेंट पर रहती है|

जैकलीन फर्नांडीज़

श्रीलंका से ताल्लुख रखने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बीते कई सालों से मुंबई में रह रही हैं| लेकिन अब भी जैकलीन नें खुद का कोई घर नही लिया है और अब भी एक फ्लैट में जैकलीन किराए पर रहती है|

अमित साध

लिस्ट में अगला नाम अभिनेता अमित साध का है| बता दें के मुंबई आये अमित को लगभग 5 से 10 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी ये मुंबई में एक फ्लैट लेकर रहते हैं| हालाँकि अगर इनकी संपत्ति पर नजर डालें तो आराम से ये अपना खुद का घर खरीद सकते हैं|

हुमा कुरैशी

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी फिल्मों से अच्छी खासी कमाई करती है| हालाँकि अब भी हुमा मुंबई में एक फ्लैट में रेंट पर रहती हैं| बताते चले के इस फ्लैट में इनके साथ इनके भाई भी रहते हैं|

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड अभिनेताओं की लिस्ट में काफी उपर नजर आने वाले अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्धिकी को मुंबई में रहते लगभग 25 साल गुजर चुके है| हालाँकि अब भी नवाज़ुद्दीन एक रेंटेड अपार्टमेंट में रहते हैं जो के वर्सोवा इलाके में बना हुआ है|

अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अदीति राव हैदरी आज फिल्म जगत की एक मशहूर और कामयाब अभिनेत्री बन चुकी हैं| हालाँकि आज मुंबई में इतना वक्त गुज्रारने के बाद भी अदिति एक रेंट के घर में रहती हैं| बताते चले के इनका स्थायी आवास हैदराबाद में है|

राज कुमार राव

बॉलीवुड में खुद के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता राज कुमार राव भी अपने एक फिल्म के लिए करोड़ो चार्ज करते हैं| पर राज नें अभी तक कोई भी खुद का घर नही खरीदा है| अपनी गर्लफ्रेंड रंग राज अघेरी के अपने अपार्टमेंट में रहते हैं|

विद्य़ुत जामवाल

अपने दमदार लुक्स और फिटनेस के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले कामयाब अभिनेता विद्युत् जमावल भी इसी श्रेणी में शामिल हैं| अभी तक विद्युत् जमवाल नें खुद का कोई भी घर नही खरीदा है|

ऋचा चड्ढा

कई सालों से मुंबई शहर में ही रह रही एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी अभी तक किराये के मकान में रहती हैं| हालाँकि अगर बात करें ऋचा के आलिशान रेंटेड हाउस की तो उसका रेंट ही लाखों में बताया जाता है|