ये स्टार किड्स अपनी सौतेली मां से हैं महज कुछ साल छोटे, एक तो हैं बस 5 साल बड़ी

मां वह होती है, जो हमें जन्म देती है। इतना ही नहीं बल्कि जन्म देने के साथ माँ हमारा लालन-पालन भी करती है। मां के इस रिश्ते को दुनिया में सबसे ज्यादा सम्मान दिया जाता है. मां को प्रेम और त्याग की प्रतिमूर्ति भी माना गया है। इतिहास कई सारी ऐसी घटनाओं के वर्णन से भरा पड़ा हुआ है, जिसमें माताओं ने अपनी संतानों के लिए विभिन्न प्रकार के दुख सहते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है। यही वजह है कि मां के इस रिश्ते को आज भी संसार भर में सबसे सम्मानित तथा महत्वपूर्ण रिश्तो में से एक माना जाता है।

बता दें मां सगी हो या फिर सौतेली हो, मां तो मां ही होती है परंतु अक्सर यह देखा गया है कि सौतेली मां से बच्चों का रिश्ता अच्छा नहीं होता है लेकिन सारी सौतेली मां एक जैसी नहीं होती हैं। कुछ सौतेली मां ऐसी भी होती हैं जो अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सौतेली मां और बच्चों के बीच के उम्र के फैसले के बारे में बताने वाले हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई मशहूर सितारों ने दूसरी शादी की इनमें से कई स्टार्स के पहली बीवियों से बच्चे भी रहे हैं। खास बात यह है कि इन स्टार ने जब दूसरी शादी की तो उनके बच्चे काफी बड़े हो चुके थे। इन स्टार के बच्चों की उम्र अपनी सौतेली मां के आसपास ही थी। इस लिस्ट में करीना कपूर-सारा अली खान से लेकर हेमा मालिनी-सनी देओल तक नाम शामिल है। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट…

हेमा मालिनी और सनी देओल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और उनके सौतेले बेटे सनी देओल की उम्र में भी फैसला बहुत कम है। सनी देओल से हेमा मालिनी उम्र में 9 साल बड़ी हैं। आपको बता दें कि हेमा मालिनी और उनके सौतेले बेटे सनी देओल में हमेशा से ही बेहद अच्छे रिश्ते रहे हैं।

करीना कपूर और सारा अली खान

करीना कपूर खान और उनकी सौतेली बेटी सारा अली खान में उम्र का फासला सिर्फ 13 साल का है। करीना कपूर उम्र में सारा अली खान से 13 साल बड़ी हैं। यह दोनों एक-दूसरे से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

त्रिशाला दत्त और मान्यता दत्त

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त और सौतेली बेटी त्रिशाला दत्त में भी उम्र का फासला बहुत कम है। आपको बता दें कि संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त है। मान्यता और त्रिशाला की उम्र में 9 साल का अंतर है। त्रिशाला से उनकी मां मान्यता दत्त 9 साल बड़ी हैं।

जुनैद खान और किरण राव

जुनैद खान से किरण राव उम्र में 20 साल बड़ी हैं। इन दोनों के बीच बेहद अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

परवीन दुसंज और पूजा बेदी

अभिनेता कबीर बेदी की चौथी पत्नी परवीन दुसंज और पूजा बेदी की उम्र में भी अंतर महज 5 साल का ही है।

पूजा भट्ट और सोनी राजदान

सोनी राजदान अपनी बेटी पूजा भट्ट से महज 16 साल बड़ी हैं। एक समय ऐसा था जब पूजा भट्ट सोनी राजदान से नफरत करती थीं परंतु अब दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

अर्जुन कपूर और श्रीदेवी

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अर्जुन कपूर से उम्र में 18 साल बड़ी थीं। बता दे कि अर्जुन कपूर ने कभी भी श्रीदेवी को अपनी मां के रूप में स्वीकार नहीं किया था।