बॉलीवुड के वो 6 स्टार्स जिन्होंने सफलता का स्वाद चखते ही छोड़ दिया अपने पार्टनर का साथ

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, यहाँ पर सितारे अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि मनोरंजन जगत के अफेयर्स की जानकारी लेने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। उनके चहेते स्टार्स का किस अन्य सेलेब से रिलेशन है और कैसा चल रहा है, इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आते हैं।

वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड जगत में आए दिन किसी ना किसी का रिश्ता जुड़ने और टूटने की खबरें सुर्खियों में छाई रहती हैं और फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की पल-पल की खबर रखते हैं परंतु बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनको कामयाबी मिलते ही उन्होंने अपने पार्टनर को भुला दिया और बीच रास्ते में साथ छोड़कर उससे अलग हो गए। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन से एक्टर्स और एक्ट्रेसेस शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता। यह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने करियर की शुरुआत में एक मॉडल थीं। उस समय के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा असीम मर्चेंट को डेट किया करती थीं, परंतु जब प्रियंका को कामयाबी मिली तो उन्होंने असीम मर्चेंट से दूरी बना ली। असीम मर्चेंट ने बॉलीवुड में आने से पहले की प्रियंका चोपड़ा पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी, जिसके लिए अभिनेत्री ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा था। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की पत्नी हैं।

आलिया भट्ट

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म करने से पहले आलिया भट्ट का उनके बचपन के दोस्त अली दादरकर से रिलेशन था परंतु जब आलिया भट्ट को सफलता हासिल हुई तो उसके बाद उन्होंने अली दादरकर से दूरियां बना ली। ऐसा भी बताया जाता है कि बाद में आलिया भट्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने लगी थीं और उन्होंने अली दादरकर से रिश्ता खत्म कर लिया। फिलहाल में आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर संग शादी करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

अनुष्का शर्मा

इस लिस्ट में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है। अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग के दिनों में अनुष्का शर्मा जोहेब यूसुफ को डेट करती थीं। यह दोनों 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों एक साथ मुंबई में आए परंतु अनुष्का शर्मा को कामयाबी हाथ लग गई और जोहेब यूसुफ को खाली हाथ बैंगलोर वापस लौटना पड़ गया।

ऐश्वर्या राय

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग के दिनों में ऐश्वर्या राजीव मूलचंदानी नाम के शख्स को डेट किया करती थीं परंतु बाद में ऐश्वर्या उनसे दूर हो गईं।

रणबीर कपूर

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। रणबीर कपूर अभिनेता इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक के साथ लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे। इन दोनों का रिलेशन 5 साल तक चला था और बाद में रणबीर कपूर ने अवंतिका मलिक से दूरियां बना ली।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण ने अपने मॉडलिंग के दिनों में निहार पांड्या को डेट किया करती थीं परंतु जब दीपिका पादुकोण को सफलता हासिल हुई तो वह निहार पांड्या से दूर हो गईं।