Site icon NamanBharat

बॉलीवुड के इन 10 सितारों का गोवा में समंदर किनारे है बेहद ही खुबसूरत और आलिशान हॉलिडे होम्स , देखें इनके घर की एक शानदार झलक

अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिनके पास गोवा में अपने लविश और बेहद आलिशान हॉलिडे होम्स मौजूद हैं| रिपोर्ट्स की माने तो इनके इन बंगलों की कीमतें करोड़ो में बताई जाती है…

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया यानि अभिनेता अक्षय कुमार नें मुंबई में अपना खुद का बंगला भी समुद्र किनारे ही बन रखा है| इसके अलावा अगर बात करें इनके हॉलिडे होम की तो अंजुना बीच पर इनके पास Casa Del Sol में आलिशान सी-फेसिंग विला है| इसकी कीमत की कहें तो रिपोर्ट्स में इसकी कीमत लगभग 5 करोड़ तक बताई जाती है|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी तगड़ी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास गोवा में खुद का खूबसूरत विला है| बागा बीच के किनारे पर बने प्रियंका के इस लविश विला की कीमत तकरीबन 5 करोड़ से लेकर 7 करोड़ के बीच बताई जाती है|

पूजा बेदी

मशहूर बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी की बेटी अपना अधिकतर वक्त गोवा में ही व्यतीत करती है| नार्थ गोवा के बर्देज में बना हुआ यह बंगला पुर्तगाली शैली से बना हुआ है जिसे इन्होने साल 2012 में खरीदा था| बता दे के पूजा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इस विला से अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसमे इसकी झलक देखने को मिलती है|

अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाईका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा के पास भी गोवा में आलिशान और बेहद खूबसूरत हॉलिडे होम मौजूद है| यहाँ पर कई बार अर्जुन कपूर के साथ मलाईका भी एन्जॉय करती देखि गयी है| अमृता के इस  सी फेसिंग बंगले की कीमत करोड़ो में बताई जाती है|

नाना पाटेकर

अपने अनोखे बोलने के स्टाइल और एक्टिंग के साथ साथ डायलाग डिलीवरी के लिए मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के पास भी गोवा में अपना खुद का आलिशान बंगला है| गोवा के पणजी में बने नाना पाटेकर के इस आलीशान बंगले में बेहद बड़ा आंगन और सुंदर बगीचा भी मौजूद है|

आशका गोराडिया

अपने पति ब्रेंट गोबल संग गोवा में ही रह रही टीवी की मशहूर एक्ट्रेस के पास गोवा में समन्दर किनारे आलिशान बंगला मौजूद है| बता दें के इनके इस आलिशान बंगले से खूबसूरत व्यू मिलता है|

आफताब शिवदसानी

गोवा में हॉलिडे होम बनाने वाले अभिनेताओं की सूची में अगला नाम अभिनेता आफताब शिवदसानी का है जिनके पास गोवा के फेमस कैलंग्यूट बीच के पास खुद का लविश बंगला है| 70 से 75 लाख की कीमत में खरीदे गये इस बंगले की कीमत अब करोड़ो में पहुँच चुकी है|

इमरान हाशमी

बॉलीवुड के रोमांस किंग इमरान हाश्मी के पास भी गोवा में समन्दर किनारे आलिशान बंगला मौजूद है| इमरान का यह बंगला बिल्कुल किसी महल जैसा लगता है जिसमे स्वीमिंग पूल और प्राइवेट गार्डन जैसी तमाम सुख सुविधाएं मौजूद है| इमरान खाष्मी नें इस बंगले को परिवार संग वेकेंश्न्स एन्जॉय करने के लिए खरीद रखा है|

सेलीना जेटली

मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली नें शादी के बाद विदेश में शिफ्ट होने का फैसला ले लिया| सेलिना की कहें तो इनका पास गोवा में लगभग 150 सालों पुराना एक हेरिटेज हाउस है जिसका रिनोवेशन करवाकर इन्होने इसे एक नया और मॉडर्न लुक दे दिया है|

Exit mobile version