बॉलीवुड सितारों के हैं बेहद अजब-गजब निकनेम, देखिए लिस्ट

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हर किसी इंसान का उसका नाम ही उसकी पहचान होती है। नाम से ही इंसान दुनिया भर में पहचाना जाता है। अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की बात करें तो बॉलीवुड स्टार्स भी अपने बच्चों का नाम बेहद सोच समझकर रखते हैं। सिर्फ व्यवहारिक नाम ही नहीं बल्कि निकनेम भी ऐसे रखते हैं जिनके पीछे कोई ना कोई गहरा मतलब छुपा होता है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे कुछ सितारों के निकनेम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बेहद अजब गजब हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड सितारों के बेहद अजब-गजब निकनेम के बारे में…..

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रियंका एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छी खासी कामयाबी पाई है। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी इन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का निकनेम “मिमी” है। प्रियंका को उनके घर में सभी लोग “मिमी” कह कर बुलाते हैं।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय के दौरान कार्तिक आर्यन प्रसिद्ध अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। चॉकलेटी चेहरे वाले कार्तिक आर्यन लड़कियों के बीच काफी मशहूर हैं। बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि कार्तिक आर्यन का निकनेम “कोकी” है। “कोकी” नाम का सिंधी भाषा में मतलब “परांठा” होता है। घर के लोग इनको प्यार से इसी नाम से बुलाते हैं।

ऐश्वर्या राय

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन का निकनेम “गुल्लू” है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या की मम्मी-पापा ने उन्हें यह नाम उनको दिया था।

वरुण धवन

वरुण धवन का निकनेम “पप्पू” है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया था कि उन्हें घर में पप्पू नाम से बुलाते हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का निकनेम “राजू” है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है और राजीव नाम से उनका नाम “राजू” बन गया। घर और करीबी रिश्तेदार उन्हें राजू नाम से बुलाते हैं।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का निकनेम अगर आप जानेंगे तो यकीन मानिए आपकी हंसी छूट जाएगी। आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर का निकनेम “चिरकुट” है। उनके खास दोस्त बेहद प्यार से उन्हें चिरकुट कह कर बुलाते हैं। वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर के इस नाम की खोज की थी। दरअसल, श्रद्धा और वरुण स्कूल के दिनों से ही दोस्त थे और स्कूल के दिनों में यह श्रद्धा कपूर को चिरकुट नाम से बुलाते थे। तभी से इनका यह नाम पड़ गया।

कपूर परिवार

अगर हम कपूर खानदान के लोगों के निकनेम के बारे में बात करें तो इनका निकनेम भी सबसे अलग और अनोखा है। अभिनेत्री करीना कपूर खान का निकनेम “बेबो” है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर का निकनेम “लोलो” है। अभिनेता रणबीर कपूर का निकनेम “रेमंड” है। उनकी मां नीतू कपूर रणबीर को इसी नाम से बुलातीं हैं। रणबीर कपूर बचपन में काफी टिप-टॉप बनकर रहते थे, जिसकी वजह से उनकी मां उन्हें रेमंड के नाम से बुलाने लगी थीं। वहीं रणबीर कपूर के स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर का निक नेम “चिंटू” है। रणधीर कपूर का निकनेम “डब्बू” है।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन का निकनेम “डुग्गू” है और उनके पिता राकेश रोशन का निकनेम “गुड्डू” है।