शाहरुख़ खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक ये 10 बॉलीवुड सितारे इन चीजो से डरते है सबसे ज्यादा, जाने इनके फोबिया के बारे में

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अपनी बेहतरीन अदाकारी और स्टाइलिश अंदाज के लिए जाने जाते हैं  और इन सितारों की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और अक्सर ही इनके फैंस अपने चहेते सितारों के बारे में हर छोटी बड़ी बातें जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं वही फिल्मी पर्दे  पर हम सितारों को एक्शन करते हुए काफी डेरिंग  अंदाज में  देखते हैं पर असल जिंदगी में  ये फिल्मी सितारे किसी न किसी फोबिया से ग्रस्त है और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के कुछ जाने-माने सितारों के फोबिया के बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के ये  सेलेब्स किन-किन चीजों से डरते हैं

शाहरुख खान – इक्विनोफोबिया

बॉलीवुड के  बादशाह शाहरुख खान  आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार  बन चुके हैं और वही इनके चाहने वाले देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है|  बात करें शाहरुख खान के फोबिया के बारे में तो शाहरुख खान को घोड़ों से बहुत ज्यादा डर लगता है  दरअसल फिल्म करण अर्जुन के दौरान   एक सीन में घोड़े की सवारी करते हुए  किंग खान को काफी चोट लग गई थी जिसके बाद से उनके मन में घोड़े को लेकर डर बैठ गया  और वो इक्विनोफोबिया  से ग्रसित हो चुके हैं|

दीपिका पादुकोण – ओफिडियोफोबिया

बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस कही जाने वाली दीपिका पादुकोण  के फोबिया की बात करें तो दीपिका पादुकोण ओफिडियोफोबिया से ग्रसित है|  इस फोबिया में  इंसान के मन में जहरीले जानवरों को लेकर डर बैठ जाता है   और इस वजह से दीपिका पादुकोण खुद को  सांप  और जहरीले जीवो से कोसों दूर ही रखती हैं|

सलमान खान- क्लिथ्रोफोबिया

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के फोबिया की बात करें तो  सलमान खान को भी घोड़ों से बेहद डर लगता है और  इसके अलावा सलमान खान क्लिथ्रोफोबिया से भी गलत है और यह एक ऐसी फोबिया है जिसमें  इंसान घुटन भरी जगहों पर  फंसने से  डरता है और यही वजह है कि सलमान खान लिफ्ट में यात्रा करने से  कतराते हैं|

आलिया भट्ट- निक्टोफोबिया

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट के फोबिया की बात करें तो आलिया भट्ट निक्टोफोबिया  से ग्रसित हैं और उन्हें अंधेरे से काफी ज्यादा डर लगता है |

रणबीर कपूर- काट्सरिडाफोबिया

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर  काट्सरिडाफोबिया  से पीड़ित है और रणबीर कपूर को  तिलचट्टों से बेहद डर लगता है|

कैटरीना कैफ- हर्पेटोफोबिया, लाइकोपर्सिकोफोबिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ  छिपकलियों से काफी ज्यादा डरती है और वो हर्पेटोफोबिया से पीड़ित है इसके अलावा कैटरीना कैफ लाइकोपर्सिकोफोबिया से भी ग्रसित है और उन्हें टमाटर से बहुत डर लगता है |

विक्की कौशल- एक्वाफोबिया

बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल के फोबिया की बात करें  विक्की एक्वाफोबिया  से ग्रसित है  और उन्हें पानी में डूबने से  बेहद डर लगता है|

प्रियंका चोपड़ा- इक्विनोफोबिया

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो कि अभी ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और बात करें इनके फोबिया की तो प्रियंका चोपड़ा भी इक्विनोफोबिया से ग्रसित हैं और इन्हें घोड़ों से बेहद डर लगता है |

 अभिषेक बच्चन- फ्रुक्टोफोबिया

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन  फ्रुक्टोफोबिया  से पीड़ित है इस फोबिया में इंसान को फलों से काफी ज्यादा डर लगता है और अभिषेक बच्चन अपने इस फोबिया की वजह से कभी भी फलों का सेवन नहीं करते|

सोनम कपूर- क्लिथ्रोफोबिया

बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर क्लिथ्रोफोबिया  यानी कि घुटन भरी जगह में बंद होने से सोनम कपूर काफी ज्यादा डरती है  और अपने एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने यह खुलासा किया था कि वह ज्यादातर सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करती हैं क्योंकि लिफ्ट में जाने से उन्हें काफी डर लगता है|