नीता अम्बानी को मुकेश अम्बानी ने किया था ट्रैफिक सिग्नल पर प्रपोज ,जाने इन 5 बॉलीवुड सितारों ने कैसे किया था पार्टनर को प्रपोज

कहते है किसी से प्यार करना जितना मुश्किल नहीं होता उतना मुश्किल होता है प्यार का इजहार करना क्योंकि कई बार ऐसे होता है की कपल्स के बीच दोस्ती का रिश्ता तो होता है पर उन्हें ये पता नहीं चल पाता की उन्हें कब एक दुसरे से प्यार हो गया और ऐसे में चाहे  लड़का या लड़की किसी एक को अपने मन की बात पहले खनी पड़ती है और अगर सामने वाले के मन में भी अपने पार्टनर के लिए वही फीलिंग होती है तब तो इनका रिश्ता आगे बढ़ता है |

पर अगर सामने वाले के मन में ऐसी कोई फीलिंग नहीं होती तब प्यार के इजहार करने के बाद ही  कपल्स के  बीच दूरियां आनी शुरू हो जाती है इसीलिए प्यार का इजहार करना हर कपल के लिए बहुत ही खास पल होता है और  इसीलिए हर कपल  यही चाहता है की वो अपने पार्टनर  से इस अंदाज में अपने प्यार का इजहार करे तो  सामने वाला इंकार न कर  सके और वो पल दोनों के लिए ही हमेशा के लिए यादगार पल बन जाये |वही  आज हम आपको फिल्म जगत और देश के जाने माने सेलेब्रिटी के प्यार के इजहार के बारे में यहाँ बताने वाले है की किस तरह से इन सेलेब्स ने अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार किया था और ये पल इन्होने किस तरह से यादगार बना दिया था तो आइये जानते है

मुकेश अम्बानी

इस लिस्ट में हम सबसे पहले बात करेंगे देश  के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी की जो की  आज के समय में देश और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके है और आपको बता दे इनकी पत्नी नीता अम्बानी  भी एक  सफल बिज़नस वीमेन बन चुकी है पर आपको शायद ही ये बात पता हो की मुकेश अम्बानी ने नीता अम्बानी को सबसे पहले ट्रैफिक सिग्नल पर प्रपोज  किया था |जी हाँ एक बार जब मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी एक साथ घुमने के लिए निकले थे तभी ट्रैफिक सिग्नल पर वे दोनों रुके थे और उसी समय मौका देखकर मुकेश अम्बानी ने नीता अम्बानी से अपने प्यार का इजहार कर दिया और जब तक नीता की तरफ से भी हाँ हो गयी तब मुकेश  अम्बानी ने नीता से शादी की थी |

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिषेक बच्चन ने जब शादी के लिए प्रपोज किया था तब उन्हें कोई डायमंड या गोल्ड की अंगूठी नहीं पहनाई थी बल्कि अभिषक ने फिल्म गुरु में इस्तेमाल हुई एक प्रोप रिंग पहनाकर ऐश्वर्या को प्रपोज किया था और ये पल दोनों के लिए ही यादगार बन गया  और आज ये दोनों एक साथ बेहद खुश है |

सैफ अली खान

सैफ अली खान  और करीना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत जोड़ियों  में से के है और आपको बता दे सैफ ने करीना को फिल्म टशन के सेट पर ही प्रपोज कर दिया था और उन्होंने शूटिंग खत्म होने के बाद अचानक ही करीना से कहा था की चलो शादी कर लेते है ,और करीना ने भी इसके लिए हाँ कर दिया था |

आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड  एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी पत्नी ताहिरा को सबसे पहले रात को करीब दो बजे प्रपोज किया था और एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया था की साल 2001 में वे और ताहिरा परीक्षा की तैयारी  कर रहे थे और तभी   रात में करीब 1 :48 मिनट पर उन्होंने अचानक से ही ताहिरा को फ़ोन करके  अपने प्यार का इजहार कर दिया था |

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के किंग खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से के है और  ये दोनों एक दुसरे को  कॉलेज टाइम से ही प्यार करते थे पर किंग खान ने गौरी को समुद्र के किनारे पहली बार शादी के लिए प्रपोज किया था |