पहली फिल्म के दौरान ऐसे दिखते थे ये बॉलीवुड स्टार्स, अब काफी बदल चुका है लुक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर सफलता पाना काफी कठिन हो जाता है। इस इंडस्ट्री में बॉलीवुड के सितारे कामयाबी पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। कुछ लोगों को कामयाबी पाने में काफी सालों बीत जाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित करने में सफल नहीं हो पाते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं समय के साथ-साथ सब कुछ बदलता रहता है। आज हम आपको उन मशहूर कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने शुरुआती दिनों में स्ट्रगल किया था और आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। यह सितारे अपनी पहली फिल्म के दौरान कुछ अलग ही नजर आते थे और अब इनका लुक काफी बदल चुका है। आप इन सितारों की पुरानी तस्वीरें देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे।

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। वर्तमान समय में सभी लोग इनको अच्छी तरह जानते हैं। यह किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। सलमान खान ने बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म “मैंने प्यार किया” से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। अगर हम सलमान खान के लुक की बात करें तो पहले सलमान खान काफी पतले हुआ करते थे लेकिन आज इनकी तगड़ी बॉडी का हर कोई दीवाना है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का फिल्म इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम है। इन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म “सौगंध” से की थी। जब इन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो काफी दुबले-पतले नजर आते थे लेकिन अब लुक, फिटनेस हर मामले में अक्षय कुमार किसी से कम नहीं हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को भला कौन नहीं जानता। आज यह फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं। लोग उन्हें प्यार से बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान आदि नामों से पुकारते हैं। इन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और यह अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानते हैं। चाहे रोमांस फिल्म हो या फिर कॉमेडी फिल्म या फिर एक्शन, ड्रामा फिल्म। यह हर तरह के किरदार में बिल्कुल फिट बैठते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। दूरदर्शन के फौजी सीरियल के बाद शाहरुख खान को फिल्मों में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ था। इन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “दीवाना” से की थी। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर और दिव्या भारती मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सालों बाद शाहरुख का लुक काफी बदल चुका है।

आमिर खान

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “कयामत से कयामत तक” फिल्म से की थी। उस समय के दौरान आमिर खान बेहद दुबले-पतले नजर आते थे लेकिन अब इनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है।

अजय देवगन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “फूल और कांटे” फिल्म से की थी। अजय देवगन पहले से काफी बदल चुके हैं। इन्होंने अपने लुक के साथ-साथ अपनी बॉडी की वजह से भी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है।

करीना कपूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म “रिफ्यूजी” से की थी। करीना कपूर के पहले और अब के लुक में काफी बदलाव आ चुका है। अब यह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। एक समय पर करीना कपूर ने अपने जीरो साइज फिगर से हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल करने के लिए खूब मेहनत की है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत कर उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म “हीरो” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा ने भी काम किया है। शुरुआती दिनों में प्रियंका चोपड़ा कुछ अलग दिखती थीं लेकिन अब इनके लुक में काफी बदलाव आ चुका है। अब यह बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आती हैं। इनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं।