Site icon NamanBharat

बॉलीवुड के इन सितारों की पहली फिल्म थी फ्लॉप, बाद में किया ऐसा करिश्मा की आज बने है बॉस

फिल्मी जगत से जुड़ी ऐसी कई कहानियां हैं जो दर्शकों के सामने नहीं आ पाती। लेकिन फेन्स उन्हें जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम उन सितारों की रियल स्टोरी आपके लिए लेकर आए हैं। जो आज बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं और दुनिया भर में उनके जबरदस्त फैंस बने हुए हैं। लेकिन यह वही सितारे हैं जिन की पहली फिल्में फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन अपने शानदार अभिनय के दम पर आज ये कलाकार अपने करियर में सफल साबित हुए ।

अमिताभ बच्चन महानायक का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रखा गया है क्योंकि उनके फिल्मी करियर की शुरुआत भी काफी निराशाजनक हुई थी। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म फ्लॉप दी थी। लेकिन उन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा और वह लगे रहे इसके बाद आज उनका नाम पूरी दुनिया जानती है। गौरतलब है कि उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी।

इसके बाद बात करते हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बारे में। सलमान खान की पहली फिल्म की बात करें तो उस फिल्म का नाम था ‘बीवी हो तो ऐसी’ इस फिल्म में सलमान खान ने एक साइड अभिनेता का किरदार अदा किया था। सलमान खान की फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। वही लीड एक्टर रोल में जैसे ही उनकी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ आई तो उन्होंने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया और फिर उनकी गाड़ी बड़े पर्दे पर दौड़ पड़ी थी।

इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार की किस्मत ने शुरुआती समय में उनका साथ नहीं दिया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अक्षय ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। लेकिन यह फिल्म उनसे छीन कर अजय देवगन के पास चली गई और फिर उन्हें फिल्म सौगंध से फिल्मों में एंट्री लेनीपड़ी थी। हालांकि उनकी यह फिल्म एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन उसके बाद से अक्षय ने वह कमाल कर दिखाया कि आज वह बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह है।

ऐश्वर्या राय बच्चन आपको यह जानकर हैरानी जरूर होगी कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने फ्लॉपफिल्म से अपने करियर का आगाज किया था। शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि उनकी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फ्लॉप हुई थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने क्या किया यह तो आप जानते ही हैं।

माधुरी दीक्षित के बारे में बात करे तो उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया अबोध नाम की फिल्म से। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से पिट गई थी। लेकिन पहली फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद भी माधुरी दीक्षित ने हार नहीं मानी और उन्होंने लगातार मेहनत की और आज वह क्या है यह हर कोई जानता है।

इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम भी शामिल होता है। आज करीना कपूर का नाम बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों में और हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस में शामिल होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक फ्लॉप फिल्मों से की थी।

 

Exit mobile version