जब इस सुपरस्टार एक्टर की वजह से जीनत अमान ने देवानंद का तोड़ दिया था दिल, नहीं बन पाई फिर कभी बात

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस जीनत अमान अपने बोल्ड लुक की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। जीनत ने हिंदी सिनेमा में हिरोइनों के लिए एक अलग ही परिभाषा गढ़ दी। अपने करियर में जीनत ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया जब अपने एक्टिंग करियर को छोड़ने का फैसला किया और अपनी मां के पास जर्मनी लौटने का मन बना लिया था। हालांकि उस समय एक्टर देवानंद साहब की वजह से वो इंडस्ट्री में रुक गईं और शोहरत की एक नई मंजिल हासिल की।

जीनत अमान के दीवाने थे देवानंद-

सिनेमा के उस दौर में लड़कियां देवानंद की दीवानी थी और उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार थी। लेकिन देवानंद खुद जीनत अमान के दीवाने हो चुके थे। इतना ही नहीं बॉलीवुड में टीना मुनीम और जीनत अमान जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस को लाने का क्रेडिट भी देवानंद को ही जाता है। आपको बता दें कि फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्‍णा’ की शूटिंग के दौरान देवानंद जीनत से काफी प्रभावित हुए और उनसे प्यार करने लगे। हालांकि जीनत को इस बात का एहसास नहीं था क्योंकि जीनत देव आनंद से 23 साल छोटी थी और उनकी दिल से इज्जत करती थीं।

पार्टी में करना चाहा प्यार का इजहार-

एक दिन देव आनंद ने अपने दिल की बातों का इजहार करने के लिए ताज होटल में ज़ीनत के साथ डिनर का प्लान बनाया और ज़ीनत को फोन कर डिनर के लिए पूछा तो ज़ीनत ने जवाब देते हुए कहा कि-‘आज तो आपको एक पार्टी में जाना था’, तो देव साहब ने कहा कि-‘हम दोनों चलेंगे, थोड़ी देर रुक कर हम वहां से डिनर के लिए निकल जाएंगे।’ फिर क्या था ज़ीनत ने भी हां कह दी।

एक रात ने सबकुछ बदल दिया-

लेकिन जब देव आनंद ज़ीनत के साथ पार्टी में पहुंचे तो वहां पार्टी में पहले से ही राज कपूर मौजूद थे। पार्टी में जैसे ही राज कपूर ने ज़ीनत को देखा तो उन्हें गले से लगा लिया और जीनत ने भी उनकी इज्जत करते हुए राज कपूर के पैर छूए, लेकिन उस समय ज़ीनत पर राज कपूर का इस तरह हक जताना देव आनंद को कुछ नागवारा सा लगा।

पार्टी में इस वाक्य के बाद पार्टी छोड़कर जाने ही लगे थे कि तब तक ज़ीनत ने कहा- ‘आप तो आज मुझे डिनर पर लेकर जाने वाले थे?’ ये सुनकर राज कपूर ने कहा- ‘तुम भी यहीं रहों और ज़ीनत को भी रहने दो’, वहीं राज कपूर की बातें सुनकर देव आनंद का पारा गरम होता गया और वो वहां से चले गए। हालांकि कुछ समय बाद देव को एहसास हुआ कि पार्टी में उन्होंने कुछ ज्यादा ही रिएक्ट कर दिया था।

मालूम हो कि देव आनंद ने साल 1954 में एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक से फिल्म टैक्सी ड्राइवर की शूटिंग के दौरान शादी कर ली थी। बता दें कि 88 साल की उम्र देव आनंद का लंदन के एक होटल में निधन हो गया था।