बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, बेहद खूबसूरत तस्वीर की शेयर, लोग बोले- “TRUE LOVE”

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi)को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। भले ही श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं रहीं परंतु यह एक ऐसा नाम है जिसे कोई भुलाना चाहे तो भी नहीं भुला पाएगा। श्रीदेवी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार कही जाती हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं हैं परंतु आज भी उन्हें फैंस बहुत मिस करते हैं। वहीं अभिनेत्री को टूट कर चाहने वाले बोनी कपूर (Boney Kapoor) की मानें तो वह उन्हें हर पल याद करते रहते हैं। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर को साझा किया।

अक्सर श्री देवी के निधन के बाद बोनी कपूर उनकी याद में कोई ना कोई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते रहते हैं। फिलहाल, बोनी कपूर ने एक बार फिर से जो श्रीदेवी की पुरानी तस्वीर शेयर की है उसमें अभिनेत्री बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बोनी कपूर ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “लखनऊ में वर्ष 2012 में सहारा शहर में दुर्गा पूजा का एक उत्सव मनाया जा रहा है।” यानी साफ है कि श्रीदेवी की यह तस्वीर साल 2012 में लखनऊ में ली गई थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रीदेवी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में श्रीदेवी ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। इस तस्वीर में श्रीदेवी के माथे, गाल और पीठ पर सिंदूर लगे हुए देखा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर में सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि श्रीदेवी के पीठ पर सिंदूर से अंग्रेजी में उनके पति का नाम यानी बोनी कपूर का नाम लिखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर बोनी कपूर के द्वारा शेयर की गई श्रीदेवी की यह पुरानी तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस तस्वीर को देखने के बाद जमकर कमेंट कर रहे हैं जिसके माध्यम से वह श्रीदेवी को याद करते हुए नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने बोनी कपूर की तरफ से शेयर की गई इस तस्वीर पर कमेंट करते हो यह लिखा है कि “ट्रू लव को भगवान ने तोड़ दिया।” वहीं बहुत से फैंस ऐसे भी हैं, जो इस तस्वीर पर रोने वाली इमोजी बना रहे हैं। इसी प्रकार से लगातार फैन्स अपनी-अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने साल 1983 में मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) से पहली शादी की थी। शादी के बाद मोना शौरी को दो बच्चे हुए जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है परंतु वर्ष 1996 में मोना और बोनी कपूर हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए थे। इन्होंने एक दूसरे को तलाक दे दिया था, जिसके बाद बोनी कपूर ने अभिनेत्री श्रीदेवी से 1996 में शादी कर ली। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं परंतु दुर्भाग्य से श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हो गया था।