Site icon NamanBharat

अपनी स्वर्गीय पत्नी श्रीदेवी संग बोनी कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो ,एक्ट्रेस की मनमोहक मुस्कान देख फैन्स हुए इमोशनल

बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी आज हमारे बीच इस दुनिया में नहीं है और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को गुजरे हुए पूरे 5 साल होने जा रहे हैं हालांकि अपनी अद्भुत खूबसूरती और जबरदस्त अभिनय कौशल के बदौलत आज भी श्रीदेवी लोगों के दिलों दिमाग में बसी हुई है | अभिनेत्री श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपने अभिनय कौशल के बदौलत अपनी एक खास पहचान बनाई थी और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया जिसके बदौलत दर्शकों के दिलों पर श्रीदेवी आज भी राज करती हैं|

श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद जिस तरह से उनके प्रशंसकों को उनके ना होने की कमी महसूस होती है वैसे ही उनके पति और बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर को उनकी पत्नी श्रीदेवी के ना होने की कमी हर दिन और हरपल खलती है जिसका सबूत हाल ही में बोनी कपूर के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर से मिलता है|

इस तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद बोनी कपूर ने किस तरह से उनके साथ बिताए गए खुशनुमा पलों की यादों को संजोए हुए हैं और वह हर पल श्रीदेवी को याद करते हैं| श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद बोनी कपूर बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं और वह अपनी जिंदगी अपनी पत्नी श्रीदेवी की यादों के सहारे बिता रहे हैं|इसी बीच बोनी कपूर ने बीते 17 जनवरी 2023 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिसमें बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी के साथ नजर आ रहे हैं|

इस तस्वीर में बोनी कपूर और श्रीदेवी दोनों एक साथ में बहुत ही ज्यादा प्यारे लग रहे हैं और दोनों ब्लू कलर का आउटफिट पहने हुए ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं| बोनी कपूर के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में श्रीदेवी की यादों को एक बार फिर से ताजा कर दिया है हालांकि इस तस्वीर में जिस चीज में सभी को इमोशनल कर दिया है वह है बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी की मनमोहक मुस्कान| दरअसल इस तस्वीर में श्रीदेवी और बोनी कपूर एक साथ किसी बात पर बेहद खुश होते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरे पर खूबसूरत सी मुस्कुराहट देखने को मिल रही है|

वही बोनी कपूर के लिए इस तस्वीर के क्या मायने हैं उसका अंदाजा उनके द्वारा इस तस्वीर के साथ लिखे गए कैप्शन से लगाया जा सकता है| बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए इस खास तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि , ‘यह बस खुशी थी, ढेर सारी खुशी।’ सोशल मीडिया पर बोनी कपूर ने जैसे ही इस तस्वीर को साझा किया वैसे ही यह फोटो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गई है और इस फोटो पर श्रीदेवी के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें याद करते हुए नजर आ रहे हैं|

गौरतलब है कि 24 फरवरी 2018 की सुबह श्रीदेवी के इस दुनिया से अलविदा कह जाने की दुखद खबर सामने आई थी जिसके बाद पूरे देश भर में मातम छा गया था | श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया में हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें उनके चाहने वालों के दिलो-दिमाग में सदैव जिंदा रहेंगे|

Exit mobile version