फनी जोक्स : अपने पति के बॉस के साथ रोमांस कर रही एक औरत के पास अचानक से उसके पति की कॉल आ गयी..

हम सभी को अपने जीवन में हमेशा ही हँसते मुस्कुराते रहना चाहिए और अपने लाइफ को खुलकर एन्जॉय करना चाहिए और ऐसे में हम आपके लिए रोजाना की तरह एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये है जिन्हें पढने के बाद आपका मूड एकदम फ्रेश हो जायेगा तो फिर देर किस बात की आइये शुरू करते है हंसने हंसाने का ये सिलसिला

नौकरानी (मालकिन से)- मेम साहब… जल्दी आइए….
पड़ोस की तीन औरतें बाहर….
आपकी सास की पिटाई कर रही हैं….!
मालकिन बालकनी में आकर देखने लगी….
नौकरानी- आप उनकी मदद करने नहीं जाएँगी….?
मालकिन- नहीं, रहने दो…. तीन ही काफी हैं….!!

 

मास्टर जी- बच्चों बताओ काल कितने प्रकार के होते हैं….?
छोटू- काल तीन प्रकार के होते हैं….!
मास्टर जी- शाबाश!…..
अब पप्पू तुम बताओ…. तीन प्रकार के काल कौन से होते हैं….?
पप्पू- जी…… डायल कॉल, रिसीव कॉल और मिस कॉल…..!!
मास्टर जी पाठशाला छोड़कर गेहूं काटने चले गए…..!!!

 

शादी के बाद सोनम सहेली से मिली….!
सहेली- क्या बात है….
शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो….?
सोनम- क्या बताऊं यार….
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है और….
ना करूं तो कमबख्त सास फूल जाती है….!!

 

संता (बंता से)- आपको पता है कि…..
पॉपकॉर्न को गर्म तवे पर…..
रखने पर वो उछलते क्यों है…..?
बंता- मुझे तो नहीं पता……?
संता- कभी खुद भी बैठ कर देखना….
पता चल जायेगा……!!

 

लड़की- आज भैया ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर देख लिया….!
लड़का- वो तेरे की…
फिर क्या हुआ….?
लड़की- फिर क्या…?
रिक्शे के पैसे वापस ले लिए…. बहुत सख्त फैमिली है हमारी….!!

 

एक शिक्षक द्वारा अभिभावक को लिखा पत्र-
प्रिय माता-पिता….! आपके बेटे से बहुत बदबू आती है….
कृपया उसे नहला कर भेजा करें….!
माता-पिता का उत्तर-
प्रिय शिक्षक….! हमारा बेटा गुलाब नहीं…..
उसे सूंघने की बजाय पढ़ाया लिखाया करें….!!

मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ….?
“सांप की दुम पर पैर रखना”….
स्टूडेंट- पत्नी को मायके जाने से रोकना….!
मास्टर जी समझ नहीं पा रहे हैं कि….
इतनी गहरी जानकारी इन्हें कैसे हैं….??

बेटा- पापाजी अपने मम्मी में ऐसा…..
क्या देखा जो शादी ही कर ली….?
बाप- उसकी गाल पर एक छोटा सा तिल देख कर…..!
बेटा- कमाल है पापाजी…..
आपने इतनी छोटी सी चीज के लिए….
इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली….!!

कार से टकराकर कबूतर बेहोश हो गया….
एक आदमी उसे उठाकर घर ले गया और….
पिंजरे में डाल दिया…..
कबूतर को होश आया और बोला-
आईला…. जेल हो गई….
वो कार वाला मर गया क्या…..??

 

दुनिया में धोखा आम बात है….. अब सूरज को ही देख लो….?
आता है “किरण” के साथ….
रहता है “रोशनी” के साथ और…..
जाता है “संध्या” के साथ और….
कल “वर्षा” भड़क गई तो….
छुप गया कहीं जाकर “मेघा” के साथ….!!

एक बच्चा पैदा होते ही नर्स से बोला-
नर्स नर्स मोबाइल है क्या….?
नर्स- है तो सही पर…
तुम क्या करोगे….?
बच्चा- भगवान को फोन करना है कि….
मैं पहुंच गया हूं….
मेरी वाली को जल्दी नीचे भेज दो….!!

 

प्रेमी- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद….
इतना मूर्ख क्यों बनाया….?
प्रेमिका- हम दोनों को मिलाने के लिए….!
प्रेमी- वह कैसे….?
प्रेमिका- मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए और…..
मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई……!

पत्नी- अजी सुनते हो….?
अगर मैं वक़्त होती तो….लोग मेरी कितनी कदर करते है न…..?
पति- लोग तुम्हे देख कर डर जाते…..पत्नी- डर क्यों जाते…..?
पति- लोग कहते देखो…..
बुरा वक़्त आ रहा है……!!