ब्‍वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में दिया नेकलेस, 18 महिने बाद खोलकर देखा तो उड़ गए होश

कहते है कि प्‍यार अनमोल होता है और इसकी कोई कीमत नहीं होती यही कारण है कि प्‍यार में अपने साथी को खुश करने के लिए लोग क्‍या से क्‍या नहीं कर जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इस लड़की ऐना के साथ जी हां दरअसल इसके बॉयफ्रेंड टेरी और ऐना एक दूसरे से बेहद ही ज्‍यादा प्‍यार करते हैं बताया तो ये भी जा रहा है कि अब ये दोनों बहुत जल्द ही शादी करने वाले हैं।

बता दें कि आज से लगभग एक साल पहले ऐना के ब्‍यॉफ्रेंड ने उन्‍हें एक गिफ्ट दिया था जो उनके प्‍यार की निशानी के तौर पर था वो एक बेहद ही खूबसूरत नेकलेस था जिसे ऐना हमेशा अपने पास रखती थी दरअसल वो ऐना के लिए खास इसलिए भी था क्‍योंकि उसे टेरी ने खुद अपने हांथों से बनाया था और इसके अलावा इसमें चीड़ की लकड़ी का उपयोग किया गया था। ऐना ने इस नेकलेस को स्वीकार किया और इसे करीब 18 महीने तक पहना रखा लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उस नेकलेस के अंदर कुछ और भी है जी हां दरअसल 18 महीने बाद उस नेकलेस में से कुछ ऐसा निकला जिसे देख कर वो हैरान रह गई।

दरअसल ऐना को मालुम था की इस निकल्स में कुछ तो हैं जो की बहुत ही अलग हैं। इसके बारे में ऐना को तब पता चला जब वो 18 महीनें बाद एक बार फिर से अपने ब्‍यॉफ्रेंड टेरी के साथ कही घूमने गई और उस दौरान भी ऐना के गले में वो नेकलेस पहना हुआ था तब जाकर टेरी उस नेकलेस के पीछे छुपे राज के बारे में बताने के लिये ऐना से नेकलेस मांगा और उसे तोड़ दिया। टेरी के अचानक से ऐसे व्‍यवहार को देख ऐना डर गई उसे लगा कि उसने कुछ गलती तो नहीं कर दी है लेकिन जैसे ही वो नेकलेस टूटा ऐना की नजर उस टूटे हुए नेकलेस पर पड़ी तो ऐना हैरान हो गई और बहुत ही ज्यादा खुश हो गई थी क्यूंकि उस नेकलेस में हिरे के अंगूठी थी।

उस समय ये देख ऐना को विश्‍वास नहीं हो रहा था कि जिस नेकलेस को उसने करीब 18 महीने से अपने गले में पहने रखा था उसमे हिरे की अंगूठी थी। दरअसल जैसा कि हमने पहले भी बताया कि टेरी ने ये नेकलेस अपने हाथो से बनाया और उसने इसमें हिरे की अंगूठी भी डाल राखी थी। इसी अंगूठी से टेरी ने अपनी गर्ल फ्रेंड एना को प्रपोज़ किया, अंगूठी देखते ही  ऐना ने तुरंत शादी के लिए हां कर दी, लेकिन उसे टेरी से थोड़ी नाराजगी थी कि उसने इतने लंबे समय तक नेकलेस का राज छिपाकर रखा।

लेकिन मन ही मन ऐना ब्‍वॉयफ्रेंड के इस सरप्राइज से बहुत खुश भी थीं ये बेहद ही अनोखा तरीका था प्रपोज करने का ऐना शायद इसे पूरी जिंदगी तक नहीं भूला पाएगी। वैसे जो भी हो ये एक खुबसूरत लम्‍हा रहा होगा ऐना और टेरी के लिए क्‍योंकि आज के समय में शायद ही ऐसा प्‍यार इस दुि‍नया में देखने को मिलता है। वाकई में ये कपल बेहद ही खुबसूरत लम्‍‍‍‍हा जी रहे होंगे।