दुल्हन के लुक में इन 7 अभिनेत्रियों नें रोकी लाखों दिलों की धड़कने, यहाँ देखे इनकी वेडिंग नाईट फ़ोटोज़

साल 2020 में हमारे कई पसंदीदा सितारों नें शादी कर अपने जीवन का सबसे अहम फैसला लिया है| और अपनी अपनी शादी को लेकर इन्होने काफी सुर्खियाँ भी बटोरी हैं| ऐसे में हम आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये आपको कुछ ऐसी ही जानी मानी हस्तियों के ब्राइडल लुक से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं| तो चलिए हम आपको एक एक करके दिखाते हैं इनकी तस्वीरें जिनमे एक दुल्हन के रूप में नजर आकर इन सेलेब्स नें खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं और सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें लम्बे वक्त तक ट्रेंड करती नजर आई थीं|

सना खान

टीवी इंडस्ट्री के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी अपने लुक्स और अदाओं से छाई रहने वाली जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल सना खान नें अभी हाल ही में शादी रचाई है और अपनी शादी के दौरान इन्होने एक वाइट ड्रेस पहन रखी थी जिसमे ये बेहद खूबसूरत लग रही थी| इसके बाद रिसेप्शन में सना नें लाला रंग का लहंगा पहना था जिसकी कीमत तकरीबन 99 हजार बताई जा रही है|

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ की शादी सोशल मीडिया पर लगभग महीने भर छाई रही| मेहँदी और हल्दी के दिन इन्होने दो अलग लहंगे पहने थे और इसके बाद शादी के दिन नेहा नें देश भर में मशहूर सभ्यसाची लहंगा पहना था जो के गुलाबी और लाल रंग में था|

नीति टेलर

कोरोना काल में शादी रचाने वाली एक और अभिनेत्री हैं नीति टेलर जो शादी के वक्त काफी अधिक सुर्ख़ियों में नजर आई थीं| वहीँ नीति के ब्राइडल लुक के भी काफी अधिक चर्चे देखने को मिले थे जब शादी के दौरान इन्हें गोल्डन रंग के हैवी लहंगे में देखा गया था|

संगीता चौहान

टीवी जगत की एक और बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री संगीता चौहान नें भी अपनी शादी में खूब सूर्खियां बटोरी थीं| डार्क पिंक सूट में संगीता बेहद खूबसूरत लग रही थी और इनकी ये अनोखी ड्रेसिंग स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आ रही थी|

काम्या पंजाबी

कम्या पंजाबी का नाम आज टीवी जगत कीई कुछ सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने इसी साल फरवरी में शादी रचाई है| गोल्डन और रेड कलर के लहंगे में कम्या की ख़ूबसूरती देखते ही बन रही थी| और शादी में सभी की नजर काम्या के इस ब्राइडल लुक पर ही टिकी हुई थी| वहीँ अपनी रिसेप्शन पार्टी में काम्या डार्क ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आई थी|

नेहा पेंडसे

इसी साल जनवरी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास संग एक्ट्रेस नेहा पेंडसे नें शादी रचाई थी और अपनी शादी फंक्शन में नेहा एक पूर्ण मराठी दुल्हन की तरह नजर आई थीं| वहीँ अपने रिसेप्शन पार्टी में इन्होने ब्लू रंग का हाई स्लिट गाउन पहन रखा था|

प्राची तेहलान

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्राची तेहलान नें भी अपनी शादी की तस्वीरों से लाखों दिलों की धडकने थामी थी| इन्होने रोहित सरोहा संग शादी रचाई थी जो एक दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और वाइल्ड लाइफ संरक्षणवादी हैं| वहीँ अगर बात करें प्राची के वेडिंग लुक की तो इन्होने शादी के दिन पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं|