शादी में दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को पहनाया मंगलसूत्र, देखते ही रह गए थे लोग, जानिए क्या थी वजह

विवाह का बंधन बहुत ही पवित्र माना जाता है। शादी के समय लड़का-लड़की एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि शादी सात जन्मों का रिश्ता होता है। शादी के समय दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है। वैसे देखा जाए तो किसी भी शादीशुदा महिला के लिए मंगलसूत्र बहुत अहमियत रखता है। मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी मानी जाती है। कोई भी विवाह बिना मंगलसूत्र के संपन्न नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि मंगलसूत्र धारण करने से पति की रक्षा होती है और पति के जीवन की सारी तकलीफ दूर हो जाती है।

आप सभी लोगों ने सभी शादियों में यह देखा होगा कि दूल्हा शादी में दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाता है परंतु आप लोगों ने कभी यह देखा है की दुल्हन ने दूल्हे के गले में मंगलसूत्र डाला हो। शायद यह बात सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य हो रहा होगा परंतु आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को मंगलसूत्र पहनाया है। वहां पर मौजूद सभी लोग देखकर आश्चर्यचकित रह गए थे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक शादी लोगों के बीच चर्चा में छाई हुई है। दरअसल, शार्दुल कदम एक ऐसे दूल्हे हैं जिन्होंने हाल ही में हुई अपनी शादी में दुल्हन तनुजा के हाथों से खुशी-खुशी मंगलसूत्र पहना है। इस शादी में दूल्हा दुल्हन दोनों ने एक-दूसरे को मंगलसूत्र पहनाया है। वहां पर मौजूद सभी रिश्तेदारों की आंखें यह देखकर खुली की खुली रह गई थी। दरअसल, एक बार शार्दुल ने तनुजा से यह पूछा था कि “ऐसा क्यों है कि केवल एक लड़की को मंगलसूत्र पहनना पड़ता है। इसका कोई मतलब नहीं बनता।”

उन्होंने बताया कि हम दोनों बराबर थे इसलिए हमने फैसला किया कि हम अपनी शादी के दिन एक-दूसरे को मंगलसूत्र पहनाएंगे। शार्दुल ने बताया कि वह तनुजा से कॉलेज में मिले परंतु उनकी प्रेम कहानी उनके ग्रेजुएट होने के 4 साल बाद शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने 1 साल एक दूसरे को डेट किया था और 5 महीने पहले 24 दिसंबर 2020 को एक दूसरे से विवाह किया।

आपको बता दें कि जब कपल ने दूल्हे को भी मंगलसूत्र पहनाने की बात अपने माता-पिता से की तो वह काफी आश्चर्यचकित हो गए थे। पहले तो उन्होंने यह बात मानने से मना कर दिया था परंतु जब उन्होंने उन्हें समझाया तो परिवार वाले मान गए। उन्होंने अपने परिवार वालों को यह बताया कि ये सब लड़का लड़की की समानता के प्रतीक के रूप में कर रहे हैं, जिसके बाद उनके इस फैसले का सम्मान किया गया। सोशल मीडिया पर दोनों की यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

जब सोशल मीडिया पर उनकी शादी के बारे में लोगों को पता चला तो लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आने लगी। कुछ लोगों ने उनके फैसले को सही ठहराया तो कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। कपल का ऐसा कहना है कि शुरुआत में उन्हें काफी दिक्कत हुई परंतु अब उन्हें ट्रोलिंग से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।…… वैसे इस अनोखी शादी के विषय में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।